Champaran Flood: गंडक नदी के प्रलयकारी बाढ़ की चपेट मे आने से चम्पारण तटबंध टूटा, अफरा तफरी मची

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 29 Sep 2024 6:49 PM

विज्ञापन

Champaran Flood: बांध टूटने से गंडक नदी के बढ़ते पानी के दबाव को देख ग्रामीण अपने अपने घरों से सामान के साथ अपने परिवारों को सुरक्षित स्थानों को जा रहे हैं . इस भयावह स्थिति को देख पुरे क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बन गया है .

विज्ञापन

Champaran Flood, चंद्रप्रकाश आर्य बगहा. बगहा अनुमंडल के प्रखंड बगहा एक अंतर्गत सिंगाड़ी पिपारिया पंचायत के 15 नंबर वार्ड के चखनी रजवटिया व रतवल मुख्य पथ में दरोगा चौक के समीप गंडक नदी के उग्र बाढ़ का पानी चम्पारण तटबंध को करीब 15 फीट टूटने से मचा हाहाकार .उक्त तटबंध टूटने से आधा दर्जन पंचायत के करीब दर्जनों गांव के लोग प्रभावित होंगे . जिसमें चंद्रपुर बकवा, बड़गांव, बेलवा पिपरिया, डुमारिया, पतिलार, रतवल लगुनहा,भठैया, भेडी हारी , खैराटवा आदि गांवों के लोग प्रभावित होंगे.

पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल

वही बांध टूटने से वार्ड 15 के सदस्य भटूमन यादव मुखिया अर्चना पांडे व मुखिया प्रतिनिधि दीपक कुमार पांडेय ने इसकी पुष्टि की है . बांध टूटने से गंडक नदी के बढ़ते पानी के दबाव को देख ग्रामीण अपने अपने घरों से सामान के साथ अपने परिवारों को सुरक्षित स्थानों को जा रहे हैं . इस भयावह स्थिति को देख पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बन गया है. इसकी सूचना मिलते ही एस डी एम गौरव कुमार गंभीरता से लेते हुए अधिकारी व एस डी आर एफ टीम के साथ तटबंध कटाव स्थल पहुंचकर राहत बचाव कार्य में जुटे हुए हैं.

बता दें कि उक्त चम्पारण तटबंध कुछ वर्ष पूर्व में इसी तरह की घटना घटी थी. जिसमें दर्जनों गांवों के लोग प्रभावित हुए थे. सरकार के निति के आधार पर बांध को सुरक्षित रखने के लिए चम्पारण बांध रतवल से चखनी राजवटिया तक पक्कीकारण का कार्य किया गया था . लेकिन जल संसाधन के देख रेख के बाद भी बांध का टूटना किस बात की तरफ इशारा कर रही है.

इसे भी पढ़ें: Bihar Flood: बिहार में हाहाकार, दो और बैराज से छोड़ा गया पानी, बाढ़ को लेकर चेतावनी जारी

Smart Meter में गड़बड़ी, बिहार सरकार के खिलाफ तेजस्वी यादव ने खोला मोर्चा, किया सवालों का बौछार

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन