लहरियाकट बाइक की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Jun 2024 11:02 PM
कल्याणपुर में शनिवार की शाम लहरियाकट बाइक की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गयी
अथमलगोला. थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में शनिवार की शाम लहरियाकट बाइक की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, सूरज साव (50 वर्ष) घरेलू काम से कल्याणपुर रेल गुमटी के तरफ से आ रहे थे, तभी एक लहरियाकट बाइक की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें आनन फानन में पटना ले जाने का प्रयास किया गया, लेकिन घायल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. घटना से आक्रोशित परिजनों ने कुछ देर के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31को जाम करने का प्रयास किया, लेकिन थानाध्यक्ष राजीव कुमार के समझाने के बाद जाम हटा दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










