MLC चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने बुलाई बड़ी बैठक, कई दिग्गज नेताओं की किस्मत पर रहेगी नजर

Updated:
विज्ञापन
patna news

JDU दफ्तर

Patna News: JDU दफ्तर में नीतीश कुमार ने आज बैठक बुलाई है. इस बैठक में एमएलसी उम्मीदवारों के नाम पर मंथन होगा. चार संभावित सीटों के लिए उम्मीदवारों के चयन में सामाजिक समीकरण और संगठन के समर्पित नेताओं को प्राथमिकता मिल सकती है.

विज्ञापन

Patna News: बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले जनता दल यूनाइटेड (JDU) में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. सीट बंटवारे से लेकर उम्मीदवारों के चयन तक कई अहम मुद्दों पर चर्चा के लिए आज मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की अध्यक्षता में बड़ी बैठक होने जा रही है.

NDA में सीट बंटवारे का फॉर्मूला लगभग तय

सूत्रों के मुताबिक, 18 जून को होने वाले विधान परिषद चुनाव (Legislative Council Elections) को लेकर NDA में सीटों के बंटवारे पर लगभग सहमति बन चुकी है. संभावना है कि जून के पहले सप्ताह में उम्मीदवारों की सूची के साथ इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी. JDU के खाते में 10 में से 4 सीटें आने की उम्मीद जताई जा रही है.

नीतीश कुमार के आवास पर जुटेंगे पार्टी के बड़े नेता

उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम चर्चा और रणनीति तय करने के लिए मुख्यमंत्री आवास पर अहम बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. बैठक में चुनावी समीकरण और संभावित उम्मीदवारों पर विस्तार से मंथन किया जाएगा.

एक नाम लगभग तय! स्वास्थ्य मंत्री को मिल सकता है टिकट

पार्टी सूत्रों का दावा है कि जदयू की ओर से एक उम्मीदवार का नाम लगभग तय माना जा रहा है. स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार (Health Minister Nishant Kumar) को विधान परिषद चुनाव में पार्टी का उम्मीदवार बनाया जा सकता है. हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है.

सामाजिक समीकरण पर होगा बड़ा दांव

बाकी तीन सीटों के लिए उम्मीदवारों के चयन में सामाजिक संतुलन को प्रमुख आधार बनाया जा सकता है. पार्टी पिछड़ा, अतिपिछड़ा, अल्पसंख्यक और लंबे समय से संगठन में सक्रिय नेताओं को प्राथमिकता देने की रणनीति पर काम कर रही है.

इन नेताओं के नाम चर्चा में, किसे मिलेगा मौका?

जदयू के अंदर जिन नामों की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, उनमें ललन मंडल, चंदेश्वर चंद्रवंशी, राजीव कुमार सिंह, हर्षवर्धन सिंह और गुलाम रसूल बलियावी प्रमुख हैं। हालांकि अंतिम फैसला शीर्ष नेतृत्व की बैठक के बाद ही सामने आएगा.

नामांकन की उल्टी गिनती शुरू

विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 1 जून से शुरू हो रही है और 8 जून तक चलेगी. ऐसे में सभी दलों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर जल्द फैसला लेना जरूरी हो गया है. जदयू की आज की बैठक को इसी वजह से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

ALSO READ: Patna Weather Alert: पटना में बारिश और मेघ गर्जन के आसार, वीकेंड पर बदल जाएगा मौसम का मिजाज

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन