Medical College In Bihar: बिहार में मेडिकल शिक्षा का गोल्डेन पीरियड शुरू, नीतीश सरकार का 2005 से 25 तक में ऐतिहासिक छलांग
Published by : Preeti Dayal Updated At : 06 Sep 2025 3:16 PM
सांकेतिक तस्वीर
Medical College In Bihar: बिहार में मेडिकल शिक्षा का गोल्डेन पीरियड शुरू हो गया है. सीएम नीतीश कुमार के द्वारा जो वादा किया गया था, उसे पूरा किया जा रहा. साल 2005 में बिहार में सिर्फ 6 मेडिकल कॉलेज थे जो अब संख्या 42 तक पहुंचने वाली है. स्वास्थ्य, सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक छलांग माना जा रहा है.
Medical College In Bihar: बिहार में अब मेडिकल शिक्षा का गोल्डेन पीरियड शुरू हो गया है. साल 2005 में बिहार में मात्र 6 मेडिकल कॉलेज थे, जिसकी संख्या में बढ़ोतरी हुई और अब बिहार में 42 मेडिकल कॉलेज होने वाले हैं. यह बिहार के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत तो करेगा ही लेकिन साथ में आम लोगों को बेहतर इलाज और युवाओं को मेडिकल शिक्षा के अधिक अवसर उपलब्ध कराएगा.
अपने वादे के करीब नीतीश सरकार
दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो हाल ही में फैसला लिया है उसके बाद बिहार के अब हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज खोलने के अपने वादे को पूरा करने के करीब हैं. कुछ दिनों पहले ही बिहार कैबिनेट ने सात जिलों में मेडिकल कॉलेज और अस्पताल खोलने की मंजूरी दी है.
वर्तमान में 15 मेडिकल कॉलेज संचालित
फिलहाल बिहार में टोटल 15 मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहे हैं. जबकि 2005 में राज्य में केवल 6 मेडिकल कॉलेज थे. साथ ही 20 मेडिकल कॉलेज का अलग-अलग जिलों में निर्माण जारी है. जब ये सभी 20 निर्माणाधीन और हाल ही में स्वीकृत किए गए सात मेडिकल कॉलेज चालू हो जाएंगे, तब राज्य में मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़कर 42 हो जाएगी.
इन 7 जिलों में बनेगा मेडिकल कॉलेज
बिहार कैबिनेट में जिन 7 जिलों में मेडिकल कॉलेज बनाने की मंजूरी दी गई है उनमें किशनगंज, कटिहार, रोहतास, शिवहर, लखीसराय, अरवलर, शेखपुरा जिले शामिल हैं. इन सात जिलों में मेडिकल कॉलेज को मंजूरी के बाद बिहार के सभी 38 जिलों को एक एक मेडिकल कॉलेज देने का लक्ष्य पूरा हो गया है.
बिहार में चल रहे 15 मेडिकल कॉलेज
बिहार में चल रहे 15 मेडिकल कॉलेजों में पीएमसीएच, एनएमसीएच, आईजीआईएमएस, ईएसआईसी (बिहटा), एआईआईएमएस (पटना), डीएमसीएच, दरभंगा, अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज, गया, जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, भागलपुर, श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज, मुजफ्फरपुर, सरकारी मेडिकल कॉलेज, बेतिया, जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज, मधेपुरा, सरकारी मेडिकल कॉलेज, पूर्णिया, भगवान महावीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, नालंदा, रामजानकी मेडिकल कॉलेज, समस्तीपुर, सरकारी मेडिकल कॉलेज, छपरा (सारण) हैं.
20 जिलों में निर्माण कार्य जारी
इसके अलावा 20 और ऐसे जिले हैं, जहां मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य जारी है. इन जिलों में जमुई, बक्सर, सीवान, आरा, वैशाली, बेगूसराय, मधुबनी, सीतामढ़ी, सुपौल, मुंगेर और दरभंगा शामिल है. बताते चलें कि नवंबर 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दरभंगा एम्स की आधारशिला रखी थी.
6 पुराने मेडिकल कॉलेज होंगे अपडेट
जानकारी के मुताबिक, बिहार सरकार 6 पुराने मेडिकल कॉलेजों को अपग्रेड कर रही है. पीएमसीएच, पटना को 5462 बेड के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में बदला जा रहा है. 5540 करोड़ रुपये की लागत से इस प्रोजेक्ट पर काम जारी है. साथ ही मई 2025 में मुख्यमंत्री ने 1117 बेड वाले ट्विन टॉवर का उद्घाटन किया. पूरे प्रोजेक्ट को मार्च 2027 तक पूरा कर लेने का लक्ष्य तय किया गया है. पीएमसीएच की स्थापना 1925 में हुई थी. इसके अलावा आईजीआईएमएस, पटना को 3000 बेड वाले अस्पताल के रूप में तैयार किया जा रहा है. बाकी के पांच पुराने मेडिकल कॉलेज को भी इन्हें 2500 बेड अस्पतालों में विकसित किया जाना है.
Also Read: New Rail Line Bihar: बिहार के इस जिले में 500 करोड़ की लागत से बनेगी रेल लाइन, डीपीआर है तैयार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










