New Rail Line Bihar: बिहार के इस जिले में 500 करोड़ की लागत से बनेगी रेल लाइन, डीपीआर है तैयार

Updated:
विज्ञापन
New Rail Line Bihar railway built in district cost of five hundred crores

सांकेतिक तस्वीर

New Rail Line Bihar: बिहार के नवादा जिले को बड़ी सौगात मिली है. जिले में करीब 500 करोड़ की लागत से नई रेल लाइन बनाई जाएगी. इसके लिए डीपीआर तैयार हो चुकी है, जिस पर मंजूरी मिलना बाकी है. इस रेल लाइन के बनने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा.

विज्ञापन

New Rail Line Bihar: बिहार के नवादा जिले को बेहद खास तोहफा मिला है. रेलवे की तरफ से जिले में करीब 23 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन बनाई जाएगी. इसके बनने से जिले का विकास होने के साथ-साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. इस रेल लाइन का निर्माण पावापुरी जलमंदिर से नवादा तक बनाया जाना है. जिससे रेल संपर्क अच्छा हो सकेगा. साथ ही रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे.

नई रेल लाइन को लेकर डीपीआर तैयार

जानकारी के मुताबिक, नई रेल लाइन को लेकर डीपीआर तैयार कर ली गई है. इसे अब पूर्व-मध्य रेलवे के महाप्रबंधक को भेजने की तैयारी है. यह खबर जैन तीर्थयात्रियों के लिए भी बेहद खास मानी जा रही है. डीपीआर के मुताबिक, टोटल 23 किलोमीटर लंबी रेल लाइन में 17.5 किलोमीटर हिस्सा नवादा जिले में और 5.5 किलोमीटर नालंदा में होगा.

500 करोड़ रुपये की लागत का अनुमान

इस परियोजना की लागत फिलहाल 500 करोड़ रुपये बताई जा रही है. हालांकि, इस पर अब तक महाप्रबंधक स्तर पर मंजूरी मिलना बाकी है. दरअसल, पहले जो डीपीआर बनाई गई थी, उसमें बिहारशरीफ के पावापुरी रोड स्टेशन से जलमंदिर को जोड़ने की योजना थी, जिसके निर्माण में 1,420 करोड़ रुपये की लागत का अनुमान लगाया गया था. इसी वजह से केंद्र ने नई और किफायती योजना को प्राथमिकता दी है.

नई रेल लाइन के लिए तीन स्टेशन

नई रेल लाइन के लिए टोटल तीन स्टेशन होंगे, जिनमें जलमंदिर से नवादा के बीच समाई एकमात्र इंटरमीडिएट स्टेशन होगा. साथ ही दो बड़े और 17 छोटे पुल बनाए जाएंगे. अधिकारियों की माने तो, यात्रियों को काफी सहूलियत होगी और अनुमान लगाया गया कि 2042 तक यात्रियों की संख्या दोगुनी हो सकती है. खासकर जैन धर्मावलंबियों के लिए पावापुरी जलमंदिर पहुंचना बेहद आसान हो जाएगा. इसके अलावा देश और विदेशों से पर्यटक भी आसानी से पहुंच सकेंगे, जिससे उनकी संख्या में वृद्धि होगी.

रोजगार के नए अवसर

वर्तमान की बात करें तो, फिलहाल जिले में बख्तियारपुर-तिलैया, बिहारशरीफ-दनियावां और फतुहा-इस्लामपुर के साथ तीन रेलखंडों पर ट्रेनें चल रही हैं. बिहारशरीफ-बरबीघा-शेखपुरा रेलखंड का निर्माण भी पूरा हो चुका है. ऐसे में पावापुरी जलमंदिर से नवादा तक की नई रेल लाइन के निर्माण से रेल नेटवर्क और भी मजबूत हो सकेगा. इसके अलावा लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे.

Also Read: Bihar Weather: बिहार के 6 जिलों में अगले दो से तीन घंटों में होगी भारी बारिश, पूरे 7 दिन के लिए चेतावनी

विज्ञापन
प्रीति दयाल

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन