पुलिस के हत्थे चढ़े तीन आरोपित

Updated:
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़े तीन आरोपित

विज्ञापन

प्रतिनिधि, अकबरपुर. स्थानीय थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तीन गैर-जमानती वारंटियों को गिरफ्तार किया है. इन आरोपितों की पहचान डीही गांव निवासी रमेश चौधरी, पचरुखी गांव निवासी संजय मालाकार तथा बकसंडा गांव निवासी तुलसी मांझी के रूप में की गयी है. थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि तीनों के विरुद्ध न्यायालय की ओर से गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था. इसके बाद से वे फरार चल रहे थे. पुलिस ने छापेमारी कर तीनों को गिरफ्तार किया है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. इसी क्रम में रजहत गांव निवासी मो. हाफिज के आवास पर इश्तेहार चिपकाया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मो हाफिज तथा उसकी दूसरी पत्नी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है, लेकिन वे अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं. उन्होंने कहा कि न्यायालय की ओर से निर्धारित समय-सीमा के भीतर उपस्थित नहीं होने की स्थिति में दोनों के विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी. पुलिस ने फरार आरोपितों को शीघ्र आत्मसमर्पण करने की चेतावनी भी दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन