मैट्रिक की कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा का शेड्यूल जारी

Updated at : 06 Apr 2024 8:53 PM (IST)
विज्ञापन
मैट्रिक की कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा का शेड्यूल जारी

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक की विशेष परीक्षा और कंपार्टमेंटल परीक्षा 2024 का परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है. परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशाेर ने बताया कि यह परीक्षा चार से 11 मई तक दो पालियों में होगी.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक की विशेष परीक्षा और कंपार्टमेंटल परीक्षा 2024 का परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है. परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशाेर ने बताया कि यह परीक्षा चार से 11 मई तक दो पालियों में होगी. दोनों पालियों में परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से 30 मिनट पहले तक ही प्रवेश की अनुमति दी जायेगी. प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से शुरू होगी. नौ बजे तक परीक्षार्थियों को केंद्र के अंदर प्रवेश दिया जायेगा. इसी तरह दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शुरू होगी. परीक्षार्थियों को दोपहर 1:30 बजे तक केंद्र के अंदर प्रवेश दिया जायेगा. विलंब से आने वाले परीक्षार्थियों को किसी भी परिस्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. सभी पालियों में 15 मिनट का प्रश्नों पत्र को पढ़ने व समझने के लिए अतिरिक्त समय दिया जायेगा. विद्यालय स्तर पर प्रायोगिक परीक्षा 29 व 30 अप्रैल को ली जायेगी. दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए पूर्व की तरह गणित के स्थान पर गृह विज्ञान व विज्ञान के स्थान पर संगीत विषय की परीक्षा ली जायेगी. दृष्टिबाधित परीक्षार्थी नौ मई को प्रथम पाली में आयोजित विज्ञान विषय के बदले संगीत व 10 मई को प्रथम पाली में गणित के बदले गृह विज्ञान की परीक्षा में शामिल होंगे. परीक्षा समिति द्वारा परीक्षा परिणाम 31 मई 2024 तक जारी करने का लक्ष्य रखा गया है.

मैट्रिक विशेष व कंपार्टमेंटल परीक्षा का कार्यक्रम

तिथि – प्रथम पाली- दूसरी पाली

4 मई – मातृभाषा – द्वितीय भारतीय भाषा9 मई -विज्ञान,(संगीत, दृष्टिबाधित के लिए) – सामाजिक विज्ञान

10 मई- गणित ,(गृहविज्ञान, दृष्टिबाधित के लिए)- अंग्रेजी सामान्य11 मई – ऐच्छिक विषय- व्यावसायिक ऐच्छिक विषय

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन