राजगीर जू सफारी में अब मिलेगा ‘प्रायोरिटी पैकेज’, 2 स्लॉट में टिकट होगा बुक, जानिए सुविधाएं

Updated:
विज्ञापन

राजगीर जू सफारी

Bihar Tourism: राजगीर जू सफारी टूरिस्टों के लिए हर बार कुछ नया लेकर आता है. अब यहां ‘प्रायोरिटी पैकेज’ शुरू किए जाने की तैयारी है. इसके जरिए टूरिस्ट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में टिकट बुक कर सकेंगे. कई स्पेशल सुविधाएं भी टूरिस्टों को मिलेंगी.

विज्ञापन

Bihar Tourism: राजगीर जू सफारी और नेचर सफारी प्रशासन ने टूरिस्टों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ‘प्रायोरिटी पैकेज’ शुरू किया है. इस पैकेज के तहत टूरिस्ट एक ही टिकट पर दोनों सफारियों का मजा ले सकेंगे. एडल्ट के लिए इसकी कीमत 2 हजार रुपए और बच्चों के लिए 1 हजार रुपए तय किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पैकेज में क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं

इस पैकेज में जू सफारी एंट्री, 180 डिग्री थिएटर, एवियरी टूर, सफारी टूर, नेचर सफारी एंट्री, ग्लास ब्रिज, सस्पेंशन ब्रिज, जिप लाइन, जिप बाइकिंग, राइफल शूटिंग, आर्चरी, वॉल क्लाइंबिंग और इलेक्ट्रिक व्हीकल जैसी सुविधाएं शामिल हैं . जबकि जेनरल टिकट का चार्ज ऑफलाइन 250 रुपए और ऑनलाइन 750 रुपए तय किया गया है.

किस-किस स्लॉट में बुक कर सकेंगे टिकट?

अब पैकेज लेने वाले टूरिस्टों को अलग-अलग लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा क्योंकि टिकट ऑनलाइन और काउंटर दोनों उपलब्ध हैं. हर एक स्लॉट में अधिकतम 20 टिकट उपलब्ध होंगे, यानी हर रोज टोटल 40 टिकट ही जारी किए जाएंगे. यह पैकेज सुबह 10 बजे और दोपहर 12 बजे के स्लॉट में उपलब्ध रहेगा. स्पेशियली ट्रेंड गाइड हिंदी और अंग्रेजी में टूरिस्टों को जानकारी देंगे.

समय की बचत के साथ बेहतर अनुभव

राजगीर जू सफारी के निदेशक राम सुन्दर एम और नालंदा वन प्रमंडल पदाधिकारी राजकुमार एम ने बताया कि यह विशेष पैकेज परिवारों, विदेशी टूरिस्टों और बौद्ध सर्किट के यात्रियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी साबित होगा. इस पैकेज से टूरिस्ट समय की बचत के साथ-साथ बेहतर अनुभव भी ले सकेंगे.

इतना ही नहीं, गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए टूरिस्टों की सुविधा के लिए जगह-जगह वेटिंग एरिया में कूलर, ओआरएस का घोल और ठंडे पेयजल की व्यवस्था की गई है. इसके अलावा वेटिंग शेड, बस वेटिंग शेड, एंट्रेंस प्लाजा और अन्य अलग-अलग जगहों पर शेड का निर्माण भी कराया गया है.

सफारी का नया अंदाज: अब लाइन नहीं, सीधे एक्सपीरियंस

राजगीर जू सफारी और नेचर सफारी में ग्लास ब्रिज, जिप लाइन, जिप बाइकिंग और आर्चरी शूटिंग टूरिस्टों के सबसे पसंदीदा आकर्षण बने हुए हैं. इन लोकप्रिय जगहों पर हर दिन हजार से 12 सौ टूरिस्टों की आवाजाही बनी रहती है. पिछले तीन महीनों में इन आकर्षणों पर 1 लाख 37 हजार 855 से अधिक टूरिस्ट घूमने आए हैं.

टूरिस्टों की सुविधा के लिए यहां बस की व्यवस्था की गई है, जिसमें सवार होकर वे अलग-अलग जगहों पर घूम सकते हैं. इसके अलावा जरूरत पड़ने पर ऑटो रिक्शा भी किराए पर उपलब्ध कराया जाता है. इन सुविधाओं और आकर्षणों के कारण राजगीर जू सफारी और नेचर सफारी पर्यटकों के बीच लगातार लोकप्रियता हासिल कर रहा है.

Also Read: RJD विधायक फैसल रहमान ने की सीएम नीतीश से मुलाकात, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन