Bihar में साइकिल और पोशाक योजना के लिए 75% हाजिरी की अनिवार्यता खत्म, अब गर्मी में पूरी तरह से रहेगी छुट्टी
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 24 Mar 2025 8:43 PM
शिक्षा मंत्री सुनील कुमार
Bihar में साइकिल और पोशाक योजना के लिए 75% हाजिरी की अनिवार्यता खत्म कर दी गयी है, इसके साथ ही अब गर्मी में पूरी तरह से छुट्टी रहेगी. यह जानकारी विधान परिषद में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने दी.
Bihar News: बिहार के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को पोशाक और साइकिल अब शुरू में ही दे दी जायेगी. पोशाक और साइकिल के लिए 75% हाजिरी की अनिवार्यता अब नहीं रहेगी. यह जानकारी शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने सोमवार को विधान परिषद में दी. विभागीय बजट प्रस्तुत करने के दौरान मंत्री ने बताया कि गर्मी में अब पूरी तरह से छुट्टियां रहेंगी. अलग से किसी भी तरह के क्लास नहीं चलेंगे. उन्होंने कहा कि कक्षा छह, सात और आठ के लिए अगले साल 29 हजार स्कूलों में कंप्यूटर दिये जायेंगे. दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए विशेष कक्षाएं चलेंगी. मंत्री ने कहा कि केंद्रीय विद्यालयों के लिए शीघ्र ही जमीन दी जायेगी.
विश्वविद्यालयों के सत्र समय से चलेंगे
मंत्री ने बताया कि उच्च शिक्षा में सिर्फ तीन राज्यों का बजट बिहार से अधिक है. राज्य में दो हजार से अधिक असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति हुई है. विश्वविद्यालयों में सत्र समय से चले और वित्तीय अनुशासन बनी रहे, इसे लेकर कार्य किया जा रहा है. कहा कि शिक्षा विभाग में जो पदाधिकारी भ्रष्टाचार में पकड़े जा रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई हो रही है. ऐसे अफसरों को निलंबित किया जा रहा है.
राज्य में 44% महिला शिक्षक
मंत्री सुनील कुमार ने बताया कि राज्य में 44% महिला शिक्षक है. नारी सशक्तीकरण का ये बड़ा कदम है. 2001 में आम साक्षरता 40 और महिलाओं की साक्षरता महज 34% थी. अब 2023 में आम साक्षरता 80 और महिलाओं की साक्षरता 74% हो गयी है. राज्य में एक करोड़ आठ लाख छात्र-छात्राओं को मध्याह्न भोजन का लाभ मिल रहा है.
ये भी पढ़े : Bihar Board 12th Result LIVE: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट सबसे पहले यहां करें चेक
यूएनओ में पोशाक व साइकिल योजना पर चर्चा
मंत्री सुनील कुमार ने बताया कि अमेरिका के एक प्रोफेसर ने बिहार की पोशाक व साइकिल योजना पर शोध किया. इसकी रिपोर्ट यूएनओ को दी. इस रिपोर्ट के आधार पर जिम्बाब्वे और दूसरे देश को शिक्षा के लिए अधिक राशि दी गयी. उन्होंने कहा कि बीते वर्ष राज्य के सात लाख 59 हजार 832 छात्र-छात्राओं साइकिल और पोशाक योजना का लाभ मिला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










