Live Updates

Bihar Board 12th Result 2025 LIVE OUT: बीएसईबी कक्षा 12 टॉपर्स को नकद पुरस्कार और छात्रवृत्ति

Updated:
विज्ञापन

Bihar Board 12th Result 2025 LIVE

Bihar Board 12th Result 2025 LIVE: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) आज यानी 25 मार्च 2025 को बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी करेगा. यहां सबसे पहले चेक करें अपना परिणाम.

विज्ञापन

BSEB Bihar Board 12th Result LIVE: रिजल्ट के बाद क्या करें? (Bihar Board Result 2025 in Hindi)

अगर किसी छात्र को अपने रिजल्ट पर कोई शिकायत हो तो वह बोर्ड द्वारा दी गई सुविधा का इस्तेमाल कर सकता है. रिजल्ट आने के कुछ दिन बाद इस सुविधा के लिए एक विंडो खोली जाएगी. इसके अलावा जो छात्र परीक्षा में पास नहीं हो पाएंगे, उन्हें जुलाई 2025 में होने वाली इम्प्रूवमेंट परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा.

BSEB 12th Result 2025 Declared: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी

बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है. बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज यानी 25 मार्च 2025 को जारी हो गया है. रिजल्ट की तैयारियां लगभग पूरी हो गई थीं. बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) की तरफ से कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है.

Bihar Board 12th Result 2025 ऐसे करें चेक

बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर जाएं.

होमपेज पर ‘BSEB Class 12th Result 2025’ के लिंक पर क्लिक करें.

एक नया पेज खुलेगा-अपना रोल नंबर, रोल कोड और नाम दर्ज करें.

मांगी गई डिटेल्स दर्ज करने के बाद, आपका बिहार बोर्ड 12 वीं परिणाम 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा.

अपनी मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य के उपयोग के लिए प्रिंटआउट ले लें.

Bihar Board 12th Pass Percentage: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट रिकॉर्ड

2025 86.5%

2024 87.21%

2023 83.73%

2022 80.15%

2021 78.04%

Bihar Board 12th Compartmental Result 2025: कंपार्टमेंट का नियम

जो छात्र एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण हुए हैं, वे कम्पार्टमेंटल परीक्षा देकर अपने परिणाम सुधार सकते हैं- आवेदन तिथि: कम्पार्टमेंटल परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 मार्च 2025 से 4 अप्रैल 2025 तक हो सकती है. आवेदन शुल्क: प्रति विषय ₹150 का शुल्क निर्धारित है. अन्य शुल्क जैसे परीक्षा शुल्क, स्थानीय लेवी, मार्कशीट शुल्क आदि अतिरिक्त होंगे. कम्पार्टमेंटल परीक्षा की तिथियां अभी घोषित नहीं की गई हैं. परीक्षा मई 2025 में आयोजित होने की संभावना है.

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2025: प्रिया जायसवाल ने हासिल किया राज्य टॉप

बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस बार 86.50 प्रतिशत छात्रों ने इंटरमीडिएट परीक्षा में सफलता प्राप्त की. जारी किए गए परिणामों के अनुसार, पश्चिम चंपारण की प्रिया जायसवाल ने विज्ञान विषय में 484 अंक प्राप्त करके राज्य में पहला स्थान हासिल किया. दूसरे स्थान पर आकाश कुमार (अरवल) हैं, जिन्होंने 480 अंक प्राप्त किए, और तीसरे स्थान पर पटना के रवि कुमार रहे, जिन्होंने 478 अंक हासिल किए.

विज्ञापन
विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola