ePaper

दोस्त की बरात में शामिल होने दानापुर आया था युवक, बैंड-बाजे के शोर में अपराधियों ने गोली मार की हत्या

Updated at : 04 Dec 2022 3:52 AM (IST)
विज्ञापन
दोस्त की बरात में शामिल होने दानापुर आया था युवक, बैंड-बाजे के शोर में अपराधियों ने गोली मार की हत्या

मृतक की पत्नी मौसमी कुमारी ने बताया कि दोनों ने दो साल पूर्व लव मैरिज की थी और रूपसपुर में रहते थे. उन्होंने बताया कि मृतक के दोस्त ने फोन कर सूचना दी कि अमित की गोलीमार हत्या कर दी गई है.

विज्ञापन

पटना से सटे दानापुर में दोस्त की बरात में आये युवक को शुक्रवार देर रात बैंड बाजे के शोर में अपराधियों ने दो गोली मार कर हत्या कर दी. यह घटना थाने के गाभतल गुरुद्वारा रोड पर हुई. मृतक की पहचान जहानाबाद के उत्तर सेथू पाली निवासी गणेश दत्त के 28 वर्षीय पुत्र अमित कुमार के रूप में की गयी है. पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा व गोली बरामद किया है. बताया जाता है कि राजा बाजार मछली गली से राकेश की बरात गाभतल गुरुद्वारा रोड निवासी सुजन राय के घर आयी थी. मृतक अमित दूल्हा राकेश का दोस्त बताया जाता है.

गोलीमार की गई हत्या 

मृतक की पत्नी मौसमी कुमारी ने बताया कि दोनों ने दो साल पूर्व लव मैरिज की थी और रूपसपुर में रहते थे. उन्होंने बताया कि मृतक के दोस्त ने फोन कर सूचना दी कि अमित की गोलीमार हत्या कर दी गई है. घटना की सूचना मिली तो पत्नी थाना पहुंची जहां थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को परिजन बांस घाट अंतिम संस्कार के लिए ले गये हैं. वहां पहुंची तो मृतक के परिजन ने पति की एक झलक देखने तक नहीं दी. मृतक के भाई अभिषेक कुमार ने बताया कि अमित के दोस्त ने फोन कर सूचना दी थी कि आपके भाई अमित की गोलीमार हत्या कर दी गयी है. उन्होंने बताया कि वह घर पर कभी कभार ही जाता था.

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष

थानाध्यक्ष कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर रात करीब एक बजे सूचना मिली कि गाभतल गुरुद्वारा सड़क किनारे एक युवक की हत्या कर दी गयी है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा कि एक युवक खून से लथपथ जमीन पर गिरा था. आसपास के लोगों से पूछने पर बताया कि एक बरात आयी थी. बारात में अमित भी शामिल था. बरात के बैंड-बाजा के शोर में अपराधियों ने अमित की आंख के पास व सीने में दो गोली सटाकर मार दी और मौत के घाट उतार दिया. उन्होंने बताया कि अमित पर हत्या, लूट व रंगदारी का शाहपुर और जहानाबाद में मामला पहले से दर्ज है. अमित जमीन की दलाली भी करता था. घटना के बारे में मृतक के दो दोस्त से पूछताछ की जा रही है. उन्होंने बताया कि आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाला जा रहा है, ताकि हत्यारों की शिनाख्त की जा सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन