Mahila Rojgar Yojana: बिहार की 1 करोड़ महिलाओं के खाते में पहुंचे 10-10 हजार, जानिए अगली किस्त कब आएगी
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 03 Oct 2025 3:50 PM
CM Nitish Kumar
CM Nitish Gift: बिहार में अब तक 1 करोड़ से अधिक महिलाओं को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ मिल चुका है. शुक्रवार को पटना से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 25 लाख महिलाओं के खातों में 2500 करोड़ रुपये भेजे.
CM Nitish Gift: पटना में शुक्रवार को आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 25 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 2500 करोड़ रुपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी. यह राशि प्रति लाभार्थी 10-10 हजार रुपये की दर से दी गई. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 सितम्बर को इस महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत करते हुए 75 लाख महिलाओं को 7500 करोड़ रुपये की सहायता दी थी.
बेहतर काम करने वाली महिलाओं को मिलेगा 2 लाख
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि योजना का उद्देश्य राज्य के हर परिवार की एक महिला को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है. उन्होंने आश्वस्त किया कि जिन महिलाओं को अभी तक राशि नहीं मिली है, उन्हें 6 अक्टूबर से शुरू होकर हर सप्ताह लाभ हस्तांतरित किया जाएगा. साथ ही बेहतर काम करने वाली महिलाओं को आगे 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता भी प्रदान की जाएगी.
नीतीश कुमार का महिला सशक्तिकरण पर जोर
नीतीश कुमार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार के प्रयासों का जिक्र करते हुए बताया कि पंचायत चुनावों में 50% आरक्षण, पुलिस व सरकारी नौकरियों में 35% आरक्षण और ‘जीविका’ योजना के तहत बने 11 लाख स्वयं सहायता समूह इसके बड़े उदाहरण हैं. उन्होंने कहा कि आज 1 करोड़ 40 लाख से अधिक महिलाएं जीविका से जुड़कर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं.
सभी जिलों के DM भी VC से जुड़े
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा समेत कई मंत्री और अधिकारी मौजूद रहे. सभी जिलों के जिलाधिकारी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कार्यक्रम से जुड़े. ग्रामीण विकास विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेंट कर स्वागत किया.
Also Read: चुनावी शोर के बीच महिलाओं के खाते में 10-10 हजार भेजती रहेगी सरकार, सीएम नीतीश ने बताई तारीखें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










