चुनावी शोर के बीच महिलाओं के खाते में 10-10 हजार भेजती रहेगी सरकार, सीएम नीतीश ने बताई तारीखें

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 30 Sep 2025 2:53 PM

विज्ञापन

सीएम नीतीश की फाइल फोटो

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की गहमागहमी के बीच नीतीश सरकार की मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना लगातार जारी रहेगी. सरकार ने साफ किया है कि दिसंबर तक लाभार्थियों के खातों में 10-10 हजार रुपये की राशि किस्तों में ट्रांसफर होती रहेगी.

विज्ञापन

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है. लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महिला रोजगार योजना का लाभ चुनावी प्रक्रिया पर असर डाले बिना लगातार मिलता रहेगा. सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि दिसंबर 2025 तक लाभार्थियों के खातों में 10-10 हजार रुपये की पहली किस्त भेजने का सिलसिला जारी रहेगा.

पीएम मोदी और सीएम नीतीश ने 75 लाख महिलाओं के खाते में ट्रांसफर किए थे रुपए

बीते 26 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संयुक्त रूप से 75 लाख महिलाओं के खातों में 7500 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए थे. इसी मंच से मुख्यमंत्री ने ऐलान किया था कि 3 अक्टूबर को भी अन्य महिलाओं के खातों में राशि भेजी जाएगी. अब सरकार ने तय कर दिया है कि यह प्रक्रिया चुनावी अवधि में भी बाधित नहीं होगी.

2 लाख रुपये तक की मिलेगी अतिरिक्त आर्थिक मदद

नीतीश सरकार की योजना के तहत हर घर की एक महिला को रोजगार शुरू करने के लिए शुरुआती सहायता दी जा रही है. पहली किस्त में 10,000 रुपये सीधे डीबीटी के जरिए मिलते हैं, जबकि छह महीने बाद आकलन कर अधिकतम 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त आर्थिक मदद दी जाएगी.

रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया अभी जारी है

अगस्त के अंत में योजना की घोषणा के बाद से ही लाखों महिलाओं ने इसमें आवेदन किया है. अब तक 75 लाख महिलाओं के खाते में राशि पहुंच चुकी है और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया अभी जारी है. नई जुड़ने वाली महिलाओं को भी अगली किस्तों में 10-10 हजार रुपये मिलेंगे.

राशि ट्रांसफर करने की तारीखें घोषित

सरकार ने राशि ट्रांसफर करने की तारीखें भी घोषित कर दी हैं. अक्टूबर में 3, 6, 17, 24 और 31 तारीख को खाते में जाएंगे पैसे. नवंबर में 7, 14, 21, 28 को और दिसंबर में 5, 12, 19 और 26 को लाभार्थियों के खाते में पैसा भेजा जाएगा.

Also Read: भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा से की मुलाकात, विनोद तावड़े और ऋतुराज सिन्हा भी मौजूद

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन