भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा से की मुलाकात, विनोद तावड़े और ऋतुराज सिन्हा भी मौजूद
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 30 Sep 2025 11:53 AM
पवन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा की दिल्ली में मुलाकात
Pawan Singh News: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े और ऋतुराज सिन्हा के साथ मंगलवार को उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात की. बिहार के सियासी गलियारों में ऐसी चर्चा है कि वे RLM जॉइन कर सकते हैं.
Pawan Singh News: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह की राजनीतिक संभावनाओं को लेकर बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLM में शामिल हो सकते हैं और आरा विधानसभा सीट से एनडीए के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने की योजना बना रहे हैं.
बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े और ऋतुराज सिन्हा भी मौजूद
मंगलवार को पवन सिंह ने बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े और ऋतुराज सिन्हा के साथ उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात की. इससे पहले सोमवार को उन्होंने बीजेपी प्रभारी से मुलाकात कर राजनीतिक दिशा पर चर्चा की थी. राजनीतिक जानकार मान रहे हैं कि पवन सिंह की एनडीए में वापसी से शाहाबाद क्षेत्र (भोजपुर, बक्सर, रोहतास और कैमूर) की 22 विधानसभा सीटों पर गठबंधन को महत्वपूर्ण लाभ मिल सकता है.
रियलिटी शो छोड़ने के बाद क्या बोले थे पवन सिंह?
हाल ही में पवन सिंह ने बिजनेस टायकून अशनीर ग्रोवर के रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ को छोड़ दिया. शो से बाहर आते समय पवन सिंह ने कहा, “मेरी जनता ही मेरा भगवान है और चुनाव के समय मेरा फर्ज है कि मैं उनके बीच रहूं.” इस बयान ने साफ कर दिया कि उनका ध्यान अब राजनीति पर केंद्रित है.
2024 में लड़े थे लोकसभा चुनाव
पवन सिंह ने पहले भी राजनीतिक मैदान में कदम रखा है. उन्होंने 2024 में काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था. हालांकि इस चुनाव में उन्हें जीत नहीं मिली, लेकिन यह अनुभव साबित करता है कि पवन सिंह की जमीन पर पकड़ मजबूत होती जा रही है. उनका प्रभाव केवल काराकाट तक सीमित नहीं रहा, बल्कि बक्सर और सासाराम में भी देखा गया, जहां बीजेपी उम्मीदवारों को अपेक्षित सफलता नहीं मिली.
आरके सिंह से भी मिले थे पवन सिंह
हाल ही में पवन सिंह की आरा में पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता आरके सिंह से मुलाकात हुई थी. आरके सिंह ने इस दौरान पवन सिंह की राजनीतिक सक्रियता की सराहना की और कहा कि पवन सिंह को बीजेपी में शामिल होना चाहिए. यह मुलाकात संकेत देती है कि पवन सिंह के बीजेपी या एनडीए के साथ जुड़ने की संभावनाएं मजबूत हैं.
Also Read: Bihar SIR: बिहार में अंतिम मतदाता सूची आज होगी जारी, वोटर लिस्ट में नाम छूटा तो ऐसे जुड़वाएं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










