Bihar SIR: बिहार में अंतिम मतदाता सूची आज होगी जारी, वोटर लिस्ट में नाम छूटा तो ऐसे जुड़वाएं

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 30 Sep 2025 8:10 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar SIR: मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भी जिनका नाम शामिल नहीं हो पाया है, वे फॉर्म-6 भरकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं. यह प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से पूरी की जा सकती है.

विज्ञापन

Bihar SIR: बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोर पकड़ चुकी हैं. इसी बीच मतदाता सूची को लेकर एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है. राज्य निर्वाचन विभाग ने स्पष्ट किया है कि वोटर लिस्ट के अंतिम प्रकाशन के बाद भी जिन नागरिकों के नाम इसमें दर्ज नहीं हैं, वे अब भी अपना नाम शामिल करा सकते हैं.

इस प्रक्रिया के लिए उन्हें फॉर्म-6 भरकर अपने क्षेत्र के बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के पास जमा करना होगा. यह प्रक्रिया पूरी तरह से सरल और पारदर्शी बनाई गई है. नागरिक चाहें तो ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं.

क्या हैं चुनाव आयोग के नियम?

चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक, यह आवेदन नामांकन की अंतिम तिथि से आठ दिन पहले तक स्वीकार किए जाएंगे. आवेदन जमा करने के बाद सात दिनों तक इसे नोटिस बोर्ड पर चिपकाकर सार्वजनिक किया जाएगा ताकि कोई आपत्ति दर्ज हो सके. यदि इस दौरान किसी प्रकार की आपत्ति सामने नहीं आती है तो निर्वाची पदाधिकारी आठवें दिन नाम शामिल करने की अनुमति प्रदान करते हैं. जिसके बाद वोटर वोटिंग कर सकता है.

तीन लाख मतदाताओं को भेजा जाएगा नोटिस

इसी क्रम में यह भी सामने आया है कि राज्य के करीब तीन लाख मतदाताओं को आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने के कारण नोटिस भेजा गया है. उनसे जवाब मांगा गया है कि वे तय समयसीमा में अपने दस्तावेज उपलब्ध कराएं, अन्यथा उनके नाम अंतिम सूची में शामिल नहीं किए जाएंगे.

वोटर लिस्ट से किसका हटेगा नाम?

चुनाव आयोग ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची में SIR (Special Intensive Revision) के दौरान मृतक, स्थानांतरित और दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं के नाम स्वतः हटा दिए जाएंगे. इसका उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह से साफ और निष्पक्ष बनाना है, ताकि चुनाव की प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे.

लोगों का मानना है कि आयोग का यह कदम उन लोगों के लिए राहत है जिनका नाम किसी वजह से सूची में दर्ज नहीं हो पाया है. आयोग ने नागरिकों से अपील की है कि वे समय रहते फॉर्म-6 भरकर अपना नाम जुड़वाएं ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके.

Also Read: Bihar Election 2025: सीएम नीतीश से मिले धर्मेंद्र प्रधान, NDA में सीट शेयरिंग पर सियासी हलचल तेज

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन