Bihar Election 2025: सीएम नीतीश से मिले धर्मेंद्र प्रधान, NDA में सीट शेयरिंग पर सियासी हलचल तेज
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 28 Sep 2025 2:43 PM
सीएम नीतीश कुमार और बीजेपी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान की मुलाकात की तस्वीर
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए की रणनीति तेज हो गई है. चुनाव प्रभारी बने धर्मेंद्र प्रधान ने पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर सीट बंटवारे को लेकर चर्चा की, जबकि दूसरी ओर विपक्षी महागठबंधन भी सीट शेयरिंग पर मंथन में जुटा है.
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का आधिकारिक ऐलान भले ही अभी न हुआ हो, लेकिन सूबे की सियासत में हलचल अपने चरम पर है. नवरात्र के बाद एनडीए में सीट बंटवारे के ऐलान का भरोसा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहले ही दे चुके हैं. इसी बीच, चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी मिलने के साथ ही केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बिहार की राजनीति में सक्रियता तेज कर दी है.
क्या सीट शेयरिंग पर हुई बातचीत?
पटना में धर्मेंद्र प्रधान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की. इस बैठक में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष संजय झा भी मौजूद रहे. राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस मुलाकात में सीट शेयरिंग पर गंभीर बातचीत हुई. एनडीए में बीजेपी, जेडीयू, हम, उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा और चिराग पासवान की पार्टी शामिल हैं. इन दलों की अपनी-अपनी सीटों को लेकर इच्छाएं पहले से ही सामने आ चुकी हैं, लेकिन अभी तक किसी भी फॉर्मूले की औपचारिक घोषणा नहीं हुई है.
महागठबंधन में सीटों के बंटवारे पर नहीं बनी सहमति!
वहीं, विपक्षी महागठबंधन खेमे में भी सीटों के बंटवारे पर सहमति नहीं बन पाई है. महागठबंधन के प्रमुख दल अभी भी मंथन की प्रक्रिया में हैं. इससे साफ है कि दोनों खेमों में सीटों की जद्दोजहद आने वाले दिनों में और बढ़ सकती है.
धर्मेंद्र प्रधान ने चलाया जनसंपर्क अभियान
चुनावी तैयारी के मोर्चे पर धर्मेंद्र प्रधान लगातार सक्रिय दिख रहे हैं. प्रभारी बनाए जाने के बाद उन्होंने शनिवार को दीघा विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया. एक्स (पूर्व ट्विटर) पर उन्होंने लिखा- “आज आदर्श चौक, पश्चिमी पटेल नगर, दीघा विधानसभा में घर-घर जाकर जनसंपर्क कर गर्व से स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया. जनता से मिले अपार स्नेह और समर्थन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि बिहार की जनता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA की सरकार बनाने को संकल्पित है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










