Land For Job Case: 'विदेश जाने वाले थे, अब कोर्ट जाएंगे', आभार यात्रा पर निकले तेजस्वी यादव पर जेडीयू ने बोला हमला

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 18 Sep 2024 3:42 PM

विज्ञापन

तेजस्वी यादव और नीरज कुमार (file)

Land For Job Case: लैंड फॉर जॉब मामले में दिल्ली की एक अदालत ने पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद, उनके बेटे एवं बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद एवं अन्य को बुधवार को तलब किया है.

विज्ञापन

Land For Job Case: दिल्ली की एक अदालत ने नौकरी के बदले जमीन से जुड़े धन शोधन के मामले में पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद, उनके बेटे एवं बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद एवं अन्य को बुधवार को तलब किया है. विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने आरोपियों को सात अक्टूबर को अदालत के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया है. न्यायाधीश ने आरोपियों के खिलाफ दाखिल पूरक आरोप पत्र पर संज्ञान लेते हुए यह आदेश जारी किया. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छह अगस्त को अदालत के समक्ष अंतिम रिपोर्ट पेश की थी. ईडी ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) द्वारा दायर प्राथमिकी के आधार पर यह मामला दर्ज किया था. ED ने कहा कि मामला मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित रेलवे के पश्चिम मध्य क्षेत्र में ग्रुप-डी की नियुक्तियों से संबंधित है. ये नियुक्तियां लालू प्रसाद के 2004 से 2009 तक रेल मंत्री रहने के दौरान की गई थीं. अब इस मामले पर जेडीयू नेता नीरज कुमार ने तंज कसा है.

विदेश जाने वाले थे, अब जाएंगे कोर्ट: जेडीयू

जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने आज नौकरी के बदले जमीन से जुड़े धन शोधन के मामले में राजद और लालू परिवार को जमकर घेरा. जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने लालू परिवार को राजधानी पटना का सबसे बड़ा जमींदार बताया. साथ ही नीरज ने तेजस्वी यादव पर तंज कसा. बता दें कि तेजस्वी यादव अगले वर्ष बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं और इसी कड़ी में वो फिलहाल अपनी आभार यात्रा पर हैं. यात्रा समाप्त करने के बाद वो विदेश जाने की तैयारी में थे. उनका पासपोर्ट तो फ़िलहाल जब्त है लेकिन कोर्ट से अनुमति लेकर ही सपरिवार लंदन जाने वाले थे. इसी बात को लेकर नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव पर एक कहावत के जरिए हमला बोला. उन्होंने कहा,’सर मुंडवाते ही ओले पड़े’, तेजस्वी यादव विदेश जाने वाले थे,अब उन्हें कोर्ट जाना पड़ेगा.

जानिए मामला

जमीन के बदले नौकरी का मामला साल 2004 से 2009 के बीच का है, जब लालू यादव मनमोहन सिंह सरकार में रेल मंत्री थे. लालू यादव पर आरोप है कि उनके कार्यकाल में रेलवे ग्रुप-डी के पदों पर कई लोगों को नियमों की अवहेलना करते हुए गलत तरीके से नौकरी दी गई थी. इसके बदले में लालू परिवार और करीबियों के नाम पर महंगी जमीनें सस्ते दाम पर या फ्री में लिखवाई गई थीं. इस मामले के आपराधिक पहलू की जांच केंद्रीय एजेंसी सीबीआई कर रही है.वहीं, मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ी जांच प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी के पास है. बीते 6 अगस्त को ईडी ने इस केस में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की थी, इसमें 11 लोगों को आरोपी बनाया गया था, जिनमें से तीन की मौत हो चुकी है.

बता दें कि नौकरी के बदले जमीन मामले में आरोपी लालू यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती और तेजस्वी यादव को कोर्ट पहले भी पेशी के लिए बुला चुका है. लेकिन पहली बार इस मामले में तेज प्रताप यादव को हाजिर होने को कहा है.ऐसे में चुनाव से पहले लालू परिवार की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं.

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी की तस्वीर को भगवान विश्वकर्मा के रूप में बनवाकर की पूजा, कार्यकर्ताओं ने किया दुधाभिषेक

बिहार में बिजली कनेक्शन की नई दरें तय, 3 से 150 किलोवाट तक का रेट जानिए

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन