Land For Job Case: दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई आज, लालू-तेजस्वी समेत 9 हैं आरोपी
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 23 Dec 2024 8:41 AM
लालू यादव और तेजस्वी की तस्वीर
Land For Job Case: दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में लैंड फॉर जॉब मामले में आज यानी 23 दिसंबर को सुनवाई होगी. इससे पहले 30 नवंबर को सुनवाई टल गई थी. इस केस में लालू परिवार के 5 सदस्य आरोपी हैं.
Land For Job Case: दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में लैंड फॉर जॉब मामले में आज यानी 23 दिसंबर को सुनवाई होगी. इससे पहले 30 नवंबर को सुनवाई होनी थी लेकिन, कुछ कारणों से टल गई. इसके बाद आज की तारीख सुनवाई के लिए निर्धारित की गई थी. बता दें कि इस केस में लालू परिवार के पांच सदस्य आरोपी हैं. जिसमें लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, मीसा भारती और हेमा यादव शामिल हैं.
7 अक्टूबर को सभी 9 आरोपियों को मिली थी जमानत
इससे पहले 7 अक्टूबर को हुई सुनवाई में लैंड फॉर जॉब्स केस में लालू परिवार समेत सभी 9 आरोपियों को जमानत दे दी गई थी. दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने सभी को 1-1 लाख के निजी मुचलके पर बेल दे दी थी. कोर्ट ने सभी को पासपोर्ट सरेंडर करने के भी निर्देश दिए थे.
Also Read: धोखा दे रहा दिसंबर, लंबा हुआ सर्द रात का इंतजार, IMD ने शीतलहर पर दी अहम जानकारी
लालू और तेजस्वी से ED ने की थी पूछताछ
लैंड फॉर जॉब्स मामले में ED की दिल्ली और पटना टीम के अधिकारियों ने लालू और तेजस्वी से 20 जनवरी 2024 को 10 घंटे से ज्यादा पूछताछ की थी. सूत्रों के मुताबिक ED ने लालू प्रसाद यादव से 50 से ज्यादा सवाल किए थे. उन्होंने ज्यादातर जवाब हां या ना में ही दिया था. कुछ खुलकर नहीं बोले थे. जानकारी के अनुसार, पूछताछ के दौरान कई बार लालू झल्ला भी गए थे. वहीं, तेजस्वी यादव से 30 जनवरी को लगभग 10-11 घंटे तक पूछताछ चली थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










