Bihar Weather: धोखा दे रहा दिसंबर, लंबा हुआ सर्द रात का इंतजार, IMD ने शीतलहर पर दी अहम जानकारी
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 23 Dec 2024 7:50 AM
bihar weather
Bihar Weather: बिहार के तापमान में इन दिनों कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है. आईएमडी के अनुसार 27 दिसंबर तक मौसम में कोई खास परिवर्तन नहीं होने की संभावना है.
Bihar Weather: बिहार के तापमान में इन दिनों कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है. आईएमडी के अनुसार 27 दिसंबर तक मौसम में कोई खास परिवर्तन नहीं होने की संभावना है. वैज्ञानिक कुमार गौरव ने बताया कि समुंद्र तल से 3.1 किमी उपर पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के आस पास एक चक्रवातीय परिसंचरण मौजूद है. बिहार में सुबह के समय कुहासे का दौर जारी रहेगा. आज से शुरू हो रहे इस सप्ताह में रात्रि तापमान में 2-4°C की बढ़ोतरी होने की संभावना है.
इन जिलों में छाया रहेगा कोहरा
मौसम विभाग के अनुसार आज सुबह पश्चिमी चंपारण, पटना, समस्तीपुर, भागलपुर, खगड़िया, बेगुसराय, लखीसराय, मुंगेर, वैशाली, मधेपुरा और पूर्णिया जिलों के कुछ क्षेत्रों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया हुआ है. राज्य में दिन के समय धुंधला आसमान की स्थिति रहेगी. इसके अलावा, राज्य के अधिकांश भागों में न्यूनतम तापमान 10-14°C के बीच रहने की संभावना है. आगे इसमें और बढ़ोतरी हो सकती है.
Also Read: बिहार के इस जिले में होगा ओपन एयर थिएटर का निर्माण, फिल्मों और वीडियो एलबम की होगी शूटिंग
डेहरी में दर्ज किया गया सबसे कम न्यूनतम तापमान
आज बिहार का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.2°C फारबिसगंज में दर्ज किया गया. जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 1.5°C के बढ़ोतरी के साथ डेहरी और पूसा में 8.5°C दर्ज हुआ. इस दिन राज्य का औसत अधिकतम तापमान 26.4 और औसत न्यूनतम तापमान 11.1°C रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










