लालू यादव को कांग्रेस ने दिया तगड़ा झटका, तेजस्वी यादव पर कृष्णा अल्लावरु ने कह दी बड़ी बात

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 26 Mar 2025 6:06 PM

विज्ञापन

तेजस्वी यादव और लालू यादव

Lalu Yadav- Congress: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और राजद के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रही है. दोनों दल के नेता कई मुद्दों पर बिल्कुल विपरीत बयान दे रहे हैं.

विज्ञापन

Lalu Yadav- Congress: राजद प्रमुख लालू यादव ने पिछले दिनों मोतिहारी में एक शिक सभा के दौरान कहा था कि कोई माई का लाल तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनने से नहीं रोक सकता है. उनका यह बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. राजद शुरुआत से ही तेजस्वी यादव को महागठबंधन की तरफ से सीएम कैंडिडेट घोषित कर चुकी है. बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू से जब तेजस्वी यादव पर सवाल किया गया तो उन्होंने हैरान करने वाला जवाब दिया.

लालू यादव का बयान

क्या बोले कृष्णा अल्लावरु

कृष्णा अल्लावरु जब से बिहार कांग्रेस प्रभारी बने हैं तब से तेजस्वी यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. उन्होंने तेजस्वी यादव को सीएम फेस बनाने से इंकार कर दिया है. कृष्णा अल्लावरु ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘मुख्यमंत्री कौन होगा ये सामूहिक फैसला होगा. उसपर अभी कोई टिप्पणी देना उचित नहीं है. जब गठबंधन के तमाम घटक दलों की बैठक होगी, सीट के बारे में चर्चा होगी, मुख्यमंत्री कौन होगा, कौन नहीं होगा, घोषित करना है, नहीं करना है, यह सामूहिक फैसला होगा, इसपर कोई टिप्पणी देना उचित नहीं होगा.”

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इसे भी पढ़ें:31 मार्च तक जमा कर लें यह फॉर्म, नहीं तो चली जाएगी जमीन! जानें क्या है पूरा माजरा

बदले-बदले नजर आ रहे हैं कांग्रेस के तेवर

कांग्रेस पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कई बदलाव किया. सबसे पहले यहां के प्रभारी बदले गए. कृष्णा अल्लावरू ने बिहार कांग्रेस प्रभारी का जिम्मा संभाला. उन्होंने इसके बाद पप्पू यादव और कन्हैया कुमार को एक्टिव किया. राजनितिक विश्लेषकों की मानें तो दोनों को लालू यादव और तेजस्वी यादव पसंद नहीं करते हैं. ये दोनों लगातार अग्रेसिव कैंपेन कर रहे हैं.

अल्लावरू के प्रभारी बनने के बाद अखिलेश सिंह को बिहार कांग्रेस अध्यक्ष के पद से हटाया गया. राजेश कुमार नए अध्यक्ष बनाये गए हैं. अखिलेश सिंह को लालू यादव का करीबी बताया जाता है. उनको बिहार कांग्रेस अध्यक्ष के पद से हटाकर पार्टी ने साफ कर दिया है कि वो अब राजद की पॉकेट पार्टी की छवि से बाहर निकलकर जनता के बीच अपना जमीन तैयार करना चाहती है.

इसे भी पढ़ें: पटना से राजगीर की घट जाएगी दूरी, जल्द शुरू होगा राजगीर-करौटा टूरिस्ट वे

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन