Bihar Bhumi: 31 मार्च तक जमा कर लें यह फॉर्म, नहीं तो चली जाएगी जमीन! जानें क्या है पूरा माजरा

फोटो प्रतीकात्मक
Bihar Bhumi: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने फैसला लिया है कि जमीन मालिकों को 31 मार्च तक एक जरुरी काम करना होगा. अगर वो ऐसा नहीं करेंगे तो उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.
Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सर्वे का काम शुरू करने का फैसला लिया है. लेकिन इसके लिए 31 मार्च तक जमीन मालिकों को एक काम करना होगा. नए नियम के मुताबिक उन्हें अपना स्व-घोषणा प्रमाण पत्र (Self-Declaration Certificate) जमा करना होगा. जमीन सर्वे के लिए यह सर्टिफिकेट जरुरी है. इस फॉर्म को जमा करने से जमीन मालिकों को अपने जमीन के रिकॉर्ड को अपडेट करने में मदद मिलेगी.
31 मार्च तक करना है ये काम
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने लंबे समय के बाद जमीन का सर्वे का काम शुरू करवाया है. विभाग के इस फैसले से जमीन मालिकों को बड़ी राहत मिली है. पहले फेज में मीन मालिकों को सर्वे शुरू होने से पहले अपने डाक्यूमेंट्स ऑफलाइन जमा करने के लिए कहा गया था. विभाग ने सर्वे शुरू होने की तारीख के साथ-साथ अंतिम तारीख भी बता दी थी.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सर्वे को लेकर कुछ जरूरी बातें बताई हैं. इसमें कहा गया है कि सभी जमीन मालिकों को 31 मार्च तक अपना स्व-घोषणा प्रमाण पत्र जमा करना होगा. अगर जमीन मालिक ऐसा नहीं करते हैं तो मुश्किल हो सकती है. अगर अभी तक आपकी जमीन का सर्वे अभी तक नहीं हुआ है, तो आपको जल्द से जल्द यह काम करना होगा.

कहां जमा कर सकते हैं फॉर्म
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने कहा है कि जमीन मालिकों को ऑफलाइन मोड में स्व-घोषणा प्रमाण पत्र जमा करने के लिए गांव में बने सर्वे ऑफिस में जाना होगा. अगर आप ऑनलाइन मोड में डाक्यूमेंट्स जमा करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको भूमि सर्वेक्षण की वेबसाइट पर जाना होगा. वहां आपको डॉक्यूमेंट अपलोड करने का ऑप्शन दिखेगा. इसे अपलोड करने के बाद आपकी जमीन का अमीन, कानूनगो और अन्य कर्मचारी सर्वे करेंगे.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
परेशानियों का करना पड़ सकता है सामना
पहले यह बताया गया था कि डॉक्यूमेंट अपलोड करने की अंतिम तिथि बढ़ाई जा सकती है लेकिन अभी तक विभाग ने इस बारे में को जानकारी नहीं दी है. ऐसे में अगर आप जमीन के मालिक है तो अंतिम डेट से पहले यह काम कर लें. स्व-घोषणा प्रमाण पत्र में जमीन मालिकों को कुछ जानकारी देनी होती है जैसे जमीन का क्षेत्रफल कितना है, और जमीन कहां पर स्थित? अगर आप यह प्रमाण पत्र जमा नहीं करते हैं तो सरकार के पास आपकी जमीन का सही रिकॉर्ड ही नहीं होगा. इससे आपको भविष्य में परेशानी हो सकती है.
इसे भी पढ़ें: पटना से राजगीर की घट जाएगी दूरी, जल्द शुरू होगा राजगीर-करौटा टूरिस्ट वे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










