Rajasthan REET Admit Card 2026 OUT: राजस्थान रीट परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट करें डाउनलोड
Published by : Ravi Mallick Updated At : 12 Jan 2026 12:41 PM
Rajasthan REET Admit Card 2026 डाउनलोड करती स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)
Rajasthan REET Admit Card 2026 OUT: राजस्थान रीट परीक्षा में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. राजस्थान स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड (RSSB) की तरफ से राजस्थान में प्राइमरी टीचर और अपर टीचर एंट्रेंस एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी हो गया है. ऐसे में उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट- rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
Rajasthan REET Admit Card 2026 OUT: राजस्थान स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड (RSSB) की तरफ से राजस्थान में प्राइमरी टीचर और अपर टीचर एंट्रेंस एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी हो गया है. ऐसे में जो उम्मीदवार इस परीक्षा में आवेदन किए हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट- rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड का लिंक एक्टिवेट हो गया है.
राजस्थान रीट परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 नवबंर 2025 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 6 दिसंबर 2025 तक का समय मिला था. इसके लिए परीक्षा का आयोजन 17 जनवरी से 20 जनवरी 2026 तक होगा. एडमिट कार्ड नीचे दिए स्टेप्स से डाउनलोड कर सकते हैं.
Rajasthan REET Admit Card 2026 ऐसे करें डाउनलोड
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- rssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा.
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates पर क्लिक करना होगा.
- इसमें Rajasthan REET Primary and Upper Admit Card 2025 का लिंक दिखेगा.
- अब डाउनलोड के लिंक पर क्लिक करें.
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा.
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंट जरूर ले लें.
Rajasthan REET Admit Card 2026 Download Here
REET Exam Schedule: देखें एग्जाम का शेड्यूल
राजस्थान में प्राइमरी टीचर डायरेक्ट भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन जनवरी 2026 में अलग-अलग तारीखों पर किया जाएगा. परीक्षा का शेड्यूल लेवल और विषय के अनुसार तय किया गया है. 1st लेवल सामान्य विषय की परीक्षा 17 जनवरी 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी.
इसके बाद 2nd लेवल साइंस और मैथ्स विषय की परीक्षा 18 जनवरी 2026 को सुबह की शिफ्ट में 10:00 बजे से 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी. उसी दिन सोशल स्टडी विषय की परीक्षा शाम 3:00 बजे से 5:30 बजे तक होगी. 2nd लेवल इंग्लिश विषय की परीक्षा 19 जनवरी 2026 को सुबह 10:00 बजे से 12:30 बजे तक होगी जबकि हिंदी विषय की परीक्षा उसी दिन शाम 3:00 बजे से 5:30 बजे तक कराई जाएगी.
इसके बाद 20 जनवरी 2026 को 1st लेवल संस्कृत की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से 12:30 बजे तक और 2nd लेवल संस्कृत की परीक्षा शाम 3:00 बजे से 5:30 बजे तक आयोजित होगी. एग्जाम का शेड्यूल पहले ही जारी कर दिया गया था.
यह भी पढ़ें: यूपीएससी एग्जाम में बड़ा बदलाव, अब सभी कैंडिडेट्स का होगा Facial Authentication
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










