JoSAA Counselling 2026 सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी, ऐसे करें ऑनलाइन रिपोर्टिंग

Edited by Bhumi Sharma
Updated:
विज्ञापन

स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (AI GENERATED )

JoSAA Counselling 2026: JoSAA ने सत्र 2026-27 के लिए पहले राउंड की सीट अलॉटमेंट लिस्ट आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है. जिन छात्रों ने जेईई मेन्स या जेईई एडवांस्ड परीक्षा पास करने के बाद काउंसिलिंग में भाग लिया था

विज्ञापन

JoSAA Counselling 2026: इंजीनियरिंग में करियर बनाने का सपना देख रहे लाखों छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. JoSAA ने इस साल की पहली असली और पक्की सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी है.

यह कोई मॉक या ट्रायल लिस्ट नहीं है. जिन छात्रों ने जेईई मेन्स या जेईई एडवांस्ड पास करने के बाद काउंसिलिंग फॉर्म भरा था उन्हें अब सीधे कॉलेज और सीटें अलॉट कर दी गई हैं. छात्र तुरंत JoSAA के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

इन 138 टॉप सरकारी संस्थानों में मिलेगा दाखिला

इस काउंसिलिंग के जरिए देश के सबसे बेहतरीन सरकारी तकनीकी कॉलेजों की सीटें भरी जा रही हैं:

23 IITs
31 NITs
26 IIITs
56 GFTIs

JoSAA पर तुरंत ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

  1. सबसे पहले JoSAA की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  2. होमपेज पर “View Round 1 Seat Allocation Result for JoSAA 2026” के लिंक पर क्लिक करें.
  3. अपना JEE Main या Advanced का एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें.
  4. आपकी अलॉटेड सीट स्क्रीन पर आ जाएगी इसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें.

सीट मिलने के बाद क्या करना है जरूरी?

अगर आपको आपकी पसंद का कॉलेज और सीट मिल गई है तो एडमिशन पक्का करने के लिए ऑनलाइन रिपोर्टिंग करना अनिवार्य है. छात्रों को अपनी सीट का ऑप्शन चुनना होगा और अपने जरूरी दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने होंगे और सीट एक्सेप्टेंस फीस जमा करनी होगी.

आखिरी तारीख का ध्यान रखना जरूरी है. तय समय सीमा के भीतर यदि कोई भी छात्र अपनी फीस जमा नहीं करता या डॉक्यूमेंट्स वेरीफाई नहीं करवाता है तो उसकी मिली हुई सीट तुरंत रद्द कर दी जाएगी और वह काउंसिलिंग से बाहर हो जाएगा.

यह भी पढ़ें : IIT हैदराबाद का AI या CS कौन सी ब्रांच है बेस्ट? सीटें, कटऑफ और करियर स्कोप से समझें अंतर

विज्ञापन
Bhumi Sharma

लेखक के बारे में

By Bhumi Sharma

भूमि शर्मा प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. इंटर्नशिप और फुल टाइम जॉब मिलाकर अब तक इनके पास करीब 2 साल तक का अनुभव है. एंकरिंग और रिपोर्टिंग कर चुकी हैं. फिलहाल प्रभात खबर पर एजुकेशन और जॉब्स की खबरें देखती हैं. फिल्म जगत और पॉलिटिक्स की खबरों में इंटरेस्ट रखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola