बाल रंग महोत्सव में किलकारी के बच्चे देंगे प्रस्तुति

Author Juhi smita
Updated:
विज्ञापन
बाल रंग महोत्सव में किलकारी के बच्चे देंगे प्रस्तुति

भोपाल में आयोजित हो रहे राष्ट्रीय बाल रंग महोत्सव में किलकारी पटना के नृत्य विधा के बच्चे प्रस्तुति देंगे.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना भोपाल में आयोजित हो रहे राष्ट्रीय बाल रंग महोत्सव में किलकारी पटना के नृत्य विधा के बच्चे प्रस्तुति देंगे. इसकी जानकारी देते हुए नृत्य प्रशिक्षक दीपक कुमार और अमरनाथ ने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से इस बार किलकारी को इस महोत्सव के लिए चयनित किया गया है. इसमें कुल 19 राज्यों की टीम आ रही है, जिसमें किलकारी पटना के बच्चे बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले हैं. शुक्रवार को कंपीटीशन में यहां के बच्चे भाग लेंगे और प्रस्तुति में छठ महापर्व को दिखायेंगे. इसी दिन परिणाम की भी घोषणा की जायेगी. किलकारी की 22 सदस्यीय टीम गुरुवार शाम भोपाल पहुंच गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Juhi Smita

लेखक के बारे में

By Juhi Smita

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन