Khan Sir का खास भोज: शादी का भोज सिर्फ बेटियों के नाम! लड़कों के लिए है यह अलग इंतजाम...
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 20 Jun 2025 9:33 AM
Khan Sir wife Photo
Khan Sir: खान सर के स्टूडेंट्स का लंबा इंतजार अब खत्म हो गया है. शादी के बाद उनके लिए विशेष भोज का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी तारीख 20 जून तय की गई है. हालांकि इस रिसेप्शन में सिर्फ छात्राओं को आमंत्रित किया गया है, जबकि छात्रों के लिए अलग तारीख पर भोज होगा.
Khan Sir: पटना के चर्चित शिक्षक खान सर अपने खास अंदाज़ और विद्यार्थियों से जुड़ेपन के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में उन्होंने अपने विवाह का पहला भव्य रिसेप्शन 2 जून को आयोजित किया था, जिसमें देशभर से शिक्षक, नेता और गणमान्य लोग शामिल हुए थे. लेकिन इस समारोह में उनके सबसे करीबी स्टूडेंट्स को ही आमंत्रण नहीं मिला था. तभी से खान सर के छात्रों, खासकर ऑफलाइन बैच के विद्यार्थियों के बीच एक ही मांग गूंज रही थी- “सर, हमें भी भोज चाहिए!”
खान सर ने वादा किया पूरा
इस मांग को खान सर ने गंभीरता से लिया और सार्वजनिक रूप से वादा किया कि वे जल्द ही अपने छात्रों के लिए विशेष भोज का आयोजन करेंगे. हालांकि, छात्रों की बड़ी संख्या को देखते हुए बार-बार तारीख बदलती रही. पहले 6 जून, फिर 13, फिर 16 और अब अंततः 20 जून को छात्राओं के लिए भोज की फाइनल डेट तय कर दी गई है.
शाम 5 बजे से शुरू होगा भोज
इस भोज को लेकर सबसे बड़ा सरप्राइज यह रहा कि पहले चरण में केवल छात्राओं को आमंत्रित किया गया है. आयोजन स्थल पटना के अशोक राजपथ स्थित अंजुमन इस्लामिया हॉल में तय किया गया है, जहां 20 जून की शाम 5 बजे से भोज शुरू होगा. इसमें खान सर के कोचिंग संस्थान में पढ़ने वाली तमाम छात्राएं शामिल होंगी. कार्ड बांट दिए गए हैं और सोशल मीडिया पर छात्राओं की प्रतिक्रिया वाले वीडियो भी वायरल हो रहे हैं.
तो लड़कों का क्या?
खान सर ने स्पष्ट किया है कि लड़कों के लिए अलग दिन भोज आयोजित किया जाएगा, जिसकी संभावित तारीख 25 जून बताई जा रही है. खान सर ने खुद कहा, “इतनी भीड़ में व्यवस्था बनाए रखना जरूरी है, इसलिए हमें दो हिस्सों में आयोजन करना पड़ा.” खास बात यह है कि खान सर ने यह भोज सिर्फ एक परंपरा निभाने के लिए नहीं, बल्कि अपने छात्रों के प्रेम और समर्थन को सम्मान देने के लिए रखा है. जैसा कि वे खुद कहते हैं- “जो कुछ भी हूं, अपने स्टूडेंट्स की बदौलत हूं.”
Also Read: गयाजी में फल्गु नदी ने मचाई तबाही, तेज बहाव में बहे पिता-पुत्र, 18 लोगों का रेस्क्यू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










