ePaper

Kal Ka Mausam: बिहार में छठ के बाद ही आयेगी स्वेटरवाली ठंड, कल से होगी कुहासे में लिपटी हुई सुबह

Updated at : 03 Nov 2024 2:55 PM (IST)
विज्ञापन
Kal Ka Mausam: बिहार में छठ के बाद ही आयेगी स्वेटरवाली ठंड, कल से होगी कुहासे में लिपटी हुई सुबह

Kal Ka Mausam: सोमवार को आसमान साफ रहेगा और तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा. सवेरे कई जिलों में धुंध की दस्तक महसूस की जायेगी. लेकिन, ठंड अब छठ पूजा के बाद ही आयेगी.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam: पटना. बिहार में मौसम का मिजाज बदल रहा है. तापमान में गिरावट दर्ज की गई. सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस की जा रही है, लेकिन पिछले साल की तरह इस बार नवंबर के तीन दिनों में सर्दी का वो अहसास नहीं हो रहा है. पिछले साल की तुलना में इस बार नवंबर भी गर्म है. नवंबर के पहले सप्ताह में भी तापमान में उस स्तर तक गिरावट की संभावना नहीं है. सोमवार को आसमान साफ रहेगा और तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा. सवेरे कई जिलों में धुंध की दस्तक महसूस की जायेगी. लेकिन, ठंड अब छठ पूजा के बाद ही आयेगी.

धीरे-धीरे बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के ताजा रिपोर्ट के अनुसार बिहार में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ेगा. 4 नवंबर के बाद प्रभावी सर्दी के संकेत दिए गए हैं. यह भी कहा गया है कि 15 नवंबर तक हल्की ठंड महसूस की जाएगी. उसके बाद बिहार में सर्दी का असर पूरी तरह से दिखने लगेगा. 5 नवंबर से 8 नवंबर तक छठ महापर्व के दौरान सुबह में हल्की ठंड महसूस की जा सकती है. इस दौरान मौसम साफ रहेगा. हालांकि आसमान में हल्की-फुल्की धुंध देखी जा सकती है. कल से कुहासे में लिपटी हुई सुबह होने के आसार हैं.

Also Read: Bihar Land Survey: नाकाफी रही ट्रेनिंग, सरकार सर्वे कर्मियों को अब देगी कैथी लिपि की किताब

पिछले साल के मुकाबले गर्म है यह साल

पिछले वर्ष नवंबर महीने में राज्य के अधिकतर जिलों का तापमान 20 डिग्री से कम था. आमतौर पर नवंबर महीने में ऐसा ही मौसम देखा जाता है, लेकिन इस साल तापमान अभी भी 20 डिग्री से ऊपर बना हुआ है. पिछले 24 घंटे की बात करें तो राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया. वहीं अधिकतम तापमान 33 डिग्री सी के ऊपर पाया गया, लेकिन पछुआ हवा के प्रभाव से मौसम में बदलाव, खासकर न्यूनतम तापमान में गिरावट की प्रबल संभावना है.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन