ePaper

Kal Ka Mausam: बिहार में बारिश का अलर्ट, उत्तर बिहार में छाया रहेगा कोहरा, ऐसा रहेगा कल का मौसम

Updated at : 04 Nov 2024 2:21 PM (IST)
विज्ञापन
Kal Ka Mausam: बिहार में बारिश का अलर्ट, उत्तर बिहार में छाया रहेगा कोहरा, ऐसा रहेगा कल का मौसम

Kal Ka Mausam: बिहार में हल्की-हल्की ठंडी हावाएं चलने लगी हैं, लेकिन आने वाले सात दिनों तक राज्य के तापमान में भारी गिरावट देखने को नहीं मिलेगी. पटना मौसम विभाग के मुताबिक कल पश्चिमी चंपारण और पूर्वी चंपारण में हल्की बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam: पटना. नवंबर का महीना आ गया है, लेकिन बिहार के कुछ जिलों में बारिश जाने का नाम ही नहीं ले रही है. बिहार के दो जिलों में मंगलवार को बूंदाबांदी होने की संभावना जताई जा रही है. बिहार में हल्की-हल्की ठंडी हावाएं चलने लगी हैं, लेकिन आने वाले सात दिनों तक राज्य के तापमान में भारी गिरावट देखने को नहीं मिलेगी. पटना मौसम विभाग के मुताबिक कल पश्चिमी चंपारण और पूर्वी चंपारण में हल्की बारिश हो सकती है. इन जिलों में आसमान कुछ खास साफ नहीं रहेगा. बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक हो सकती है. मौसम विभाग ने लोगों के लिए चेतावनी भी जारी की है.

तेजी से लुढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग की माने तो बिहार में मौसम के तेवर में बदलाव आया है. ठंडी हवाओं का प्रवाह बढ़ने से पटना सहित 26 शहरों का अधिकतम तापमान तेजी से लुढ़का है. रविवार को सर्वाधिक तापमान में कमी सीतामढ़ी के पुपरी में 7.3 डिग्री देखी गई. मौसम में बदलाव आने की वजह से दिन और रात के वक्त लोगों को सिहरन का एहसास हो रहा है. इसके अलावा कुछ स्थानों पर सुबह के वक्त हल्की धुंध भी नजर आ रही है. मंगलवार को बिहार के कुछ इलाकों में मध्यम स्तर का कुहासा नजर आयेगा. बताया जा रहा है कि मंगलवार को भी बिहार में कुछ जगहों पर हल्की बारिश का दौर रह सकता है.

Also Read: Bihar Land Survey: नाकाफी रही ट्रेनिंग, सरकार सर्वे कर्मियों को अब देगी कैथी लिपि की किताब

इस जिलों में लग सकता है कुहासा

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि राज्य के मुंगेर, जमुई, बांका, भागलपुर, कटिहार और पूर्णिया जिले में कहीं-कहीं हल्की धुंध लग सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक कई जिलों में मंगलवार को मौसम शुष्क बना रहेगा. मौजूदा समय में तापमान सामान्य से चार-पांच डिग्री ऊपर है. मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 5 नवंबर के बाद बिहार के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिसके बाद ठंड का असर बिहार में नजर आ सकता है. डॉक्टरों ने खास तौर पर बच्चे और बुजुर्ग पर ध्यान रखने की सलाह दी है. अस्थमा के रोगियों को भी सतर्क रहने को कहा गया है.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन