Kal Ka Mausam: 16 अगस्त को आधे बिहार में IMD का बड़ा अलर्ट, इन जिलों में भारी बारिश के साथ गिरेगा ठनका
Published by : Preeti Dayal Updated At : 15 Aug 2025 1:54 PM
सांकेतिक तस्वीर
Kal Ka Mausam: बिहार के जिलों में रुक-रुककर लगातार बारिश हो रही है. इस बीच मौसम विभाग की ओर से 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही कुछ हिस्सों में बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है.
Kal Ka Mausam: बिहार के जिलों में रुक-रुककर लगातार बारिश हो रही है. मौसम विभाग की तरफ से 16 अगस्त को बिहार के 19 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. इसके साथ ही ठनका गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है. इसके अलावा कुछ हिस्सों में बारिश भी हो सकती है.
इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने जिन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है उनमें सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधेपुरा, वैशाली, समस्तीपुर, सहरसा, पूर्णिया, खगड़िया, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई शामिल हैं. जबकि आधे बिहार में कोई भी अलर्ट नहीं है.
बिहार में कुछ दिनों तक ऐसी ही बनी रहेगी स्थिति
मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल बिहार के जिलों में कुछ ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी. 19 तारीख तक बिहार में कहीं-कहीं बारिश होती रहेगी. जबकि 20 और 21 अगस्त से फिर झमाझम बारिश का दौर शुरू होगा. 20 अगस्त को पूरे बिहार में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दिन कई जिलों में भारी बारिश भी होगी.
बिहार के कई जिलों में बाढ़
दूसरी तरफ लगातार हो रही बारिश के कारण कई नदियां उफन आई है. बिहार के कई इलाके फिलहाल बाढ़ प्रभावित हो गए हैं. कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति के कारण लोगों को उनका घर छोड़ना पड़ रहा. ऐसे में आज ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किए. अधिकारियों से पूरी जानकारी ली. इससे पहले राहत बचाव कार्य को लेकर सीएम नीतीश ने हाई लेवल मीटिंग भी की थी.
14 अगस्त को कैसा रहा मौसम का हाल?
पिछले 24 घंटे की बात करें तो, राज्य के 5 जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई. इस दौरान सबसे अधिक सहरसा में 2.1 मिलीमीटर पानी गिरा. राज्य के अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई. मौसम विभाग की माने तो, बिहार में सबसे ज्यादा तापमान पश्चिम चंपारण जिले के वाल्मीकि नगर में 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि, सबसे कम 25 डिग्री सेल्सियस गयाजी और वैशाली में रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










