Kal Ka Mausam: बिहार में ठंड फिर दिखयेगी रंग, शनिवार को 4 डिग्री तक गिरेगा तापमान, घने कोहरे का अलर्ट

Published by : Ashish Jha Updated At : 20 Dec 2024 2:09 PM

विज्ञापन

Gaya Weather

Kal Ka Mausam: मौसम विभाग ने पूरे बिहार में घने से लेकर मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने का अलर्ट भी जारी किया है. वैसे मौसम विभाग की ओर से फिलहाल शीतलहर का अलर्ट नहीं है.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam: पटना. बिहार में शनिवार से ठंड एक बार फिर अपना रंग दिखायेगी. बिहार भर में रात के तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने के आसार हैं. इससे कंपकंपी बढ़ेगी. मौसम विभाग ने पूरे बिहार में घने से लेकर मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने का अलर्ट भी जारी किया है. वैसे मौसम विभाग की ओर से फिलहाल शीतलहर का अलर्ट नहीं है.

इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर हुई जमकर बर्फबारी के कारण अब शनिवार से लोगों को एक बार फिर रात के तापमान में गिरावट आने के कारण कोहरे का सामना करना होगा. शनिवार को गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, भागलपुर और खगड़िया में कोहरे का येलो अलर्ट है. सुबह और रात के समय विजिबिलिटी घट सकती है. वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

तापमान बढ़ने के कारण गर्म रहा राजगीर

बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी गई. बिहार का सबसे ठंडा शहर सात डिग्री सेल्सियस के साथ सासाराम का डेहरी और सबसे गर्म शहर 30.3 डिग्री सेल्सियस के साथ नालंदा का राजगीर रहा. इस दौरान एक-दो शहरों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहा. बिहार के ज्यादातर शहरों में पिछले कुछ दिनों के दौरान रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई थी. इस कारण सुबह के समय आंशिक तौर पर ही कोहरा देखा जा रहा था, जबकि शाम में कोहरा का कोई असर नहीं था.

Also Read: Kal Ka Mausam: जेट स्ट्रीम ने बढ़ाया बिहार का तापमान, शुक्रवार को होगी कोहरे से लिपटी हुई सुबह

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन