ePaper

Kal Ka Mausam: जेट स्ट्रीम ने बढ़ाया बिहार का तापमान, शुक्रवार को होगी कोहरे से लिपटी हुई सुबह

Updated at : 19 Dec 2024 2:03 PM (IST)
विज्ञापन
Cold Wave In bihar

Cold Wave

Bihar Weather : मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि शुक्रवार को तापमान और बढ़ेगा. कोहरा भी बना रहेगा. फिलहाल बिहार में कोहरे से राहत नहीं मिलने वाली है.

विज्ञापन

Bihar Weather : पटना. बिहार में जेट स्ट्रीम जमीन से 12.6 किलोमीटर ऊपर 220 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है. इसने बिहार में मौसम का मिजाज बदल दिया है. जेट स्ट्रीम के कारण तापमान ऊपर-नीचे हो रहा है. सुबह घना कोहरा छा रहा है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि शुक्रवार को तापमान और बढ़ेगा. कोहरा भी बना रहेगा. फिलहाल बिहार में कोहरे से राहत नहीं मिलने वाली है. पटना में हवा की गुणवत्ता की बात करें तो पटना एयरपोर्ट के पास की हवा रेड जोन में रही. गांधी मैदान की हवा ऑरेंज जोन में रही. गांधी मैदान की हवा की गुणवत्ता में पहले से सुधार हुआ है.

2 से 3 डिग्री तक उठ सकता है पारा

मौसम विभाग की माने तो अगले तीन दिनों में बिहार के अधिकतर इलाकों में तापमान 2-3 डिग्री बढ़ सकता है. मौसम विभाग का कहना है कि जेट स्ट्रीम हवाएं जब बिहार पहुंचती हैं, तो तापमान बढ़ा देती हैं. साथ ही, कोहरे की संभावना भी बनी रहती है. मौसम विभाग के अनुसार, 20 दिसंबर की सुबह बिहार के 18 जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा. इन जिलों में पश्चिमी चंपारण, सारण, सिवान, बक्सर, पटना, शेखपुरा, नालंदा, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, खगड़िया, बेगूसराय, समस्तीपुर, मधेपुरा, जमुई, भागलपुर और कटिहार शामिल हैं.

सावधानी बरतने की सलाह

मौसम विभाग का कहना है कि दिन में धूप निकलने पर कोहरा छंटेगा, लेकिन अगले दिन फिर कोहरा छा सकता है. भागलपुर जिले में आसमान में हल्के बादल रह सकते हैं. मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. सुबह एवं शाम के समय हल्के से मध्यम कुहासा रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है. कोहरे के कारण सड़क हादसे हो सकते हैं. इसलिए गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें. ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनें. खासकर बच्चों और बुजुर्गों का ध्यान रखें. मौसम के बदलते मिजाज के साथ खुद को अपडेट रखें और जरूरी सावधानियां बरतें.

Also Read: Kal Ka Mausam: बिहार में बदला मौसम, गुरुवार से दिन नहीं, रात के तापमान में होगी वृद्धि

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन