पटना: थैलेसीमिया मरीजों के लिए छात्रों ने किया ब्लड डोनेट, जी.जे. कॉलेज में लगा रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविर

Updated:
विज्ञापन

रक्तदान करते छात्र

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार थैलेसीमिया पैरेंट्स एसोसिएशन और जी.जे. कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान छात्रों ने बड़ी संख्या में रक्तदान कर थैलेसीमिया मरीजों को राहत पहुंचाई.

विज्ञापन

Patna Blood Donation: थैलेसीमिया समेत गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरुवार को बिहटा स्थित जी.जे. कॉलेज में बिहार थैलेसीमिया पैरेंट्स एसोसिएशन एवं कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर सह नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में एनएसएस और एनसीसी के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर स्वैच्छिक रक्तदान किया और लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक किया.

विज्ञापन

रक्तदान को बताया सबसे बड़ी मानव सेवा

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. ललित मोहन ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान मानव सेवा का सबसे बड़ा कार्य है. उन्होंने कहा कि नियमित रक्तदान से थैलेसीमिया, दुर्घटना और अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों की जान बचाई जा सकती है. युवाओं से उन्होंने रक्तदान को सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाने की अपील की.

युवाओं की भागीदारी से मिला सकारात्मक संदेश

शिविर में जी.जे. कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अरविंद कुमार सिन्हा, एनएसएस समन्वयक डॉ. सोनी, बिहार थैलेसीमिया पैरेंट्स एसोसिएशन की सचिव प्रियंका मिश्रा सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे. ब्लड बैंक की टीम ने रक्त संग्रह के साथ-साथ प्रतिभागियों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच भी की. इस दौरान रक्तदान के महत्व और इससे जुड़े मिथकों को दूर करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया गया.

भविष्य में भी होंगे जनहित कार्यक्रम

वक्ताओं ने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति सकारात्मक संदेश गया है. कॉलेज प्रशासन ने भविष्य में भी ऐसे जनहित और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों के आयोजन की प्रतिबद्धता जताई. शिविर में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन