Kal Ka Mausam: 12 अगस्त को पूरे बिहार में अलर्ट, इन जिलों में होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी
Published by : Preeti Dayal Updated At : 11 Aug 2025 1:51 PM
Bihar Rain Alert (सांकेतिक तस्वीर)
Kal Ka Mausam: 12 अगस्त को पूरे बिहार में मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है. आधे बिहार में ऑरेंज तो वहीं आधे बिहार में येलो अलर्ट जारी किया गया. इस बीच सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया में भयंकर बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान बादल गरजने और ठनका गिरने की भी संभावना जारी की गई है.
Kal Ka Mausam: बिहार के जिलों में लगातार जोरदार बारिश का दौर जारी है. इस बीच पटना मौसम विभाग की तरफ से 12 अगस्त को पूरे बिहार में अलर्ट जारी किया गया है. आधे बिहार में ऑरेंज अलर्ट तो वहीं आधे बिहार में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, मधेपुरा, कटिहार और सहरसा जिले में बारी बारिश होगी.
इन जिलों में होगी भयंकर बारिश
इसके साथ ही सुपौल, अररिया, किशनगंज और पूर्णिया में भयंकर बारिश का अलर्ट मौसम विभाग की तरफ से जारी किया गया है. इसके साथ ही कई जिलों में बादल गरजने और ठनका गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है. इसके अलावा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी चेतावनी जारी की गई है. ऐसे में लोगों से सतर्क रहने की अपील मौसम विभाग की ओर से की गई. खासकर किसानों को खुले में नहीं रहने की सलाह दी गई है.

तीन से चार दिन तक बिगड़ा रहेगा मौसम
मौसम विभाग की माने तो, बिहार में मॉनसून लगातार एक्टिव है. जिसकी वजह से राज्य में अगले तीन-चार दिन बारिश की संभावना बनी हुई है. राज्य के पूर्वी और उत्तर-मध्य में बारिश की संभावना है. इस दौरान बादल गरजने और ठनका गिरने की आशंका है. आईएमडी ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है.
बिहार की कई नदियां उफनाई
मालूम हो बिहार में लगातार हो रही जोरदार बारिश के कारण गंगा, कोसी, गंडक, पुनपुन, सोन समेत कई नदियां उफनाई हुई है. भागलपुर में गंगा का जलस्तर भी बढ़ता जा रहा है. जिसके में ग्रामीण इलाकों के बाद अब तो शहरी इलाकों में भी बाढ़ का पानी घुस रहा है. हालांकि, जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है.
बिहार में अब तक 25 प्रतिशत कम बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में उच्चतम और न्यूनतम तापमान सामान्य के आस-पास है. बिहार में अभी तक 438 मिलीमीटर बारिश हुई है. यह सामान्य से 25% कम है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










