विस चुनाव: जदयू का संगठन की मजबूती पर फोकस

Updated:
विज्ञापन
विस चुनाव: जदयू का संगठन की मजबूती पर फोकस

जदयू की नवगठित राजनैतिक सलाहकार समिति की पहली बैठक में गुरुवार को संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त एवं सक्रिय बनाने सहित विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई.

विज्ञापन

जदयू की राजनैतिक सलाहकार समिति की पहली बैठक संवाददाता, पटना जदयू की नवगठित राजनैतिक सलाहकार समिति की पहली बैठक में गुरुवार को संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त एवं सक्रिय बनाने सहित विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई. जदयू कार्यालय में बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने की और धन्यवाद ज्ञापन संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी ने किया. बैठक के मुख्य अतिथि कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा थे. सीएम के कामकाज का करें प्रचार: उमेश कुशवाहा प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि 2025 के चुनावी रणभूमि में उतरने से पूर्व पार्टी ने राजनीतिक सलाहकार समिति के रूप में राजनीतिक योद्धाओं का चयन किया है. इनकी जिम्मेदारी केवल संगठन को सशक्त बनाने की नहीं है, बल्कि ‘नये बिहार’ के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने की है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विगत 20 वर्षों में किये काम का व्यापक प्रचार-प्रसार हमारी जिम्मेदारी है. सदस्यों का अनुभव और मार्गदर्शन बहुमूल्य : मनीष पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्यों का अनुभव और मार्गदर्शन पार्टी के लिए अत्यंत बहुमूल्य है. आपके सुझाव और रणनीति से संगठन और अधिक मजबूत होगा. उन्होंने अपील की है कि गांव-गांव जाकर कार्यकर्ताओं को प्रेरित करें, जन संवाद बढ़ाएं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की जीत सुनिश्चित करें. पार्टी को बनाने वालों में शामिल हैं समिति के सदस्य : विजय चौधरी विजय कुमार चौधरी ने कहा कि राजनीतिक सलाहकार समिति के साथीगण पार्टी चलाने वाले नहीं, बल्कि पार्टी को बनाने वाले हैं. जब हम विकास के नाम पर वोट देने की बात करते हैं, तो जनता स्वतः समझ जाती है कि बात नीतीश कुमार की ही हो रही है. यह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है. उन्होंने कहा कि हमारे नेता के नेतृत्व और व्यक्तित्व पर उंगली उठाने का नैतिक बल विपक्ष के पास भी नहीं है. बिहारी कहलाना स्वाभिमान का विषय : श्रवण कुमार मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि आज ‘बिहारी’ कहलाना अपमान नहीं, बल्कि स्वाभिमान का विषय है. नीतीश कुमार वह नेता हैं जिन्होंने उस महिला को भी आवाज दी, जो अब तक केवल घर में चूल्हा फूंकती थी. उन्हें सामाजिक और राजनीतिक पहचान दिलाई, यही न्याय के साथ विकास की असली परिभाषा है. केंद्र और राज्य के सहयोग से बिहार में प्रगति : सर्राफ विधान पार्षद ललन कुमार सर्राफ ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से बिहार निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है. हम सभी को मिशन 225 की दिशा में पूरी सक्रियता और एकजुटता के साथ कार्य करना होगा ताकि संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सके. ये रहे मौजूद : इस दौरान प्रदेश महासचिव चंदन कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद सिंह विकल, प्रकोष्ठों के संयोजक प्रो नवीन आर्य चंद्रवंशी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन