पटना में विशेष अभियान के दौरान 179 गिरफ्तार, पुलिस पर हमला मामले में 11 आरोपी दबोचे गए

Author Anand singh|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

पटना पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 179 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इसमें पुलिस पर हमला करने, हत्या के प्रयास, शराब तस्करी जैसे गंभीर मामलों के आरोपी शामिल हैं. कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में शराब, गांजा और हथियार भी बरामद हुए हैं.

विज्ञापन

Patna Crime control: राजधानी में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत पटना पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 179 आरोपितों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार लोगों में पुलिस पर हमला, हत्या के प्रयास, शराब तस्करी और अन्य संगीन मामलों में वांछित आरोपी शामिल हैं.

पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अभियान के दौरान पुलिस पर हमला करने के आरोप में 11, हत्या के प्रयास के मामलों में 17, अन्य विशेष प्रतिवेदित कांडों में 53 तथा अन्य अविशेष प्रतिवेदित कांडों में 62 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया.

शराब तस्करों और शराब पीने वालों पर भी कार्रवाई

अभियान के दौरान शराब की तस्करी एवं होम डिलीवरी करने के आरोप में 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया. वहीं शराब पीने के आरोप में 19 लोगों को भी हिरासत में लिया गया. पुलिस ने बताया कि अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है.

शराब, गांजा और हथियार बरामद

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 483 लीटर देसी शराब, 309 ग्राम गांजा, दो आग्नेयास्त्र और चार जिंदा कारतूस बरामद किए. इसके अलावा चार वाहन और 17 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए. पुलिस के अनुसार छापेमारी में 62.9 लीटर स्पिरिट, 12,450 पाउच प्रतिबंधित पान मसाला, 65 फीट एसी तार, दो रेंच, एक अपहृत व्यक्ति तथा 14 हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए.

वारंटों का भी किया गया निष्पादन

विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने लंबित मामलों में 45 जमानतीय वारंट और 87 गैर-जमानतीय वारंट का निष्पादन किया. इसके अलावा एक मामले में कुर्की की कार्रवाई भी की गई. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन
Anand Singh

लेखक के बारे में

By Anand Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन