गया में लगेगा 5000 करोड़ का स्टील प्लांट, हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 12 Feb 2026 9:34 PM
स्टील प्लांट की सांकेतिक तस्वीर
Industry In Bihar: बिहार में औद्योगीकरण को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. गया में श्याम स्टील 5000 करोड़ रुपये का निवेश कर अत्याधुनिक स्टील प्लांट लगाएगी. जिससे हजारों युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है.
Industry In Bihar: बिहार सरकार ने हर जिले में इंडस्ट्रियल यूनिट लगाने के चुनावी वादे पर काम शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में श्याम स्टील ने गया में बड़ा निवेश करने का प्रस्ताव दिया है. कंपनी राज्य में 5000 करोड़ रुपये निवेश करने को तैयार है.
गया-डोभी रोड पर बनेगा अत्याधुनिक प्लांट
उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने गुरुवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गया-डोभी रोड स्थित प्रस्तावित इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में स्टील का अत्याधुनिक कारखाना स्थापित होगा. इस परियोजना के तहत 10 लाख टन सालाना क्षमता की स्टील निर्माण इकाई लगेगी. इससे राज्य में स्टील उत्पादन में बड़ी बढ़ोतरी होगी.
आठ हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
सरकार का दावा है कि इस यूनिट से लगभग आठ हजार लोगों को प्रत्यक्ष और परोक्ष रोजगार मिलेगा. राज्य सरकार अगले पांच वर्षों में एक करोड़ नौकरी और रोजगार देने के लक्ष्य पर काम कर रही है. उद्योग मंत्री ने कहा कि यह परियोजना औद्योगिक गतिविधियों को नई दिशा देगी. स्थानीय युवाओं के लिए भी रोजगार के अवसर बढ़ेंगे.
उद्योगों की राह आसान करने का दावा
इधर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने भी उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से संवाद किया. उन्होंने कहा कि बिहार में उद्योग लगाने में आ रही बाधाओं को प्राथमिकता से दूर किया जाएगा. उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि भुगतान और उद्योग स्थापना से जुड़ी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए.
14 इन्वेस्टर्स ने रखे प्रस्ताव
उद्योग वार्ता के दौरान 14 इन्वेस्टर्स और उद्योग प्रतिनिधियों ने अपने प्रस्ताव रखे. इनमें ए-आई ऑक्सीजन प्लांट, चीनी मिल और वित्तीय परियोजनाएं शामिल हैं. बैठक पटना एयरपोर्ट के पास आयोजित की गई थी, ताकि बाहरी निवेशकों को सुविधा मिल सके.
सरकार का कहना है कि बिहार में औद्योगीकरण को गति देना प्राथमिकता है. निवेशकों के लिए माहौल बेहतर बनाने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं.
Also Read: बिहार की महिलाओं के खाते में आएंगे 20-20 हजार रुपए, जानिए कब आएगी महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










