बिहार की महिलाओं के खाते में आएंगे 20-20 हजार रुपए, जानिए कब आएगी महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Mahila Rojgar Yojana: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत बिहार की पात्र महिलाओं को मार्च के अंत तक दूसरी किस्त मिलने जा रही है. 20 हजार रुपए की यह राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी.

विज्ञापन

Mahila Rojgar Yojana: बिहार की महिलाओं के लिए अच्छी खबर है. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत दूसरी किस्त की राशि मार्च के अंतिम सप्ताह तक जारी की जाएगी. यह राशि उन्हीं महिलाओं को मिलेगी, जिन्हें नवंबर में पहली किस्त के रूप में 10-10 हजार रुपए मिले थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

दूसरी किस्त में मिलेंगे 20 हजार रुपए

दूसरी किस्त के तहत 20 हजार रुपए दिए जाएंगे. यह राशि सीधे महिला उद्यमी के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी. हालांकि इस राशि के साथ महिला को खुद भी 5 हजार रुपए मिलाने होंगे. यानी कुल राशि से अपने रोजगार को आगे बढ़ाना होगा.

चयन की प्रक्रिया जारी

दूसरी किस्त जारी करने से पहले योग्य महिला उद्यमियों का चयन किया जाएगा. जीविका दीदी जिला कार्यालय को पात्र महिलाओं की सूची तैयार करनी है. अभी मुख्यालय को सूची भेजने की अंतिम तिथि स्पष्ट नहीं है. अधिकारियों का कहना है कि प्रक्रिया जारी है और जल्द ही सूची भेज दी जाएगी.

किस्तों में मिलेगी पूरी राशि

जानकारों के अनुसार योजना की राशि किस्तों में दी जाएगी. दूसरी किस्त 20 हजार रुपए की है. तीसरी किस्त 40 हजार रुपए की होगी. इसमें महिला को 10 हजार रुपए मिलाने होंगे. चौथी और अंतिम किस्त 60 हजार रुपए की होगी, जिसमें 15 हजार रुपए का अंशदान महिला को देना होगा.

हर चरण में महिला को 25 प्रतिशत तक अपनी हिस्सेदारी जोड़नी होगी. विभाग समय-समय पर निगरानी भी करेगा, ताकि उद्यम सही तरीके से चल सके.

दूसरी किस्त के लिए तय हैं मानक

दूसरी किस्त जारी होने से पहले महिला उद्यमी को कुछ मानकों पर खरा उतरना होगा. उद्योग का फिजिकल वेरीफिकेशन जरूरी है. जीविका समूह से जुड़ना अनिवार्य होगा. समूह की बैठकों में नियमित उपस्थिति भी देखी जाएगी. साथ ही, आमदनी और खर्च का सही हिसाब देना होगा. सभी मानक पूरे होने के बाद ही दूसरी किस्त खाते में भेजी जाएगी. तीसरी और चौथी किस्त के लिए अलग मापदंड तय किए जाएंगे.

Also Read: पटना में कोचिंग की छत से गिरकर छात्रा की मौत, CCTV में दिखे 2 लड़के, पिता बोले- हत्या हुई है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन