भाजपा ने कसा तंज तो भड़ककर बोलीं राबड़ी- लालू प्रसाद शेर, बिहार में ‘भ्रष्टाचारी चूहे’ पर हंगामा
विधान परिषद में शुक्रवार को ‘भ्रष्टाचारी चूहे’ को लेकर माहौल गर्म रहा. सदन के भीतर शून्यकाल के दौरान राजद के सुबोध राय खड़े हो गये और कहा कि हमलोगोें ने भ्रष्टाचारी चूहे को पकड़ लिया है, जिसने बांध तोड़ा और शराब पी.
पटना : विधान परिषद में शुक्रवार को ‘भ्रष्टाचारी चूहे’ को लेकर माहौल गर्म रहा. सदन के भीतर शून्यकाल के दौरान राजद के सुबोध राय खड़े हो गये और कहा कि हमलोगोें ने भ्रष्टाचारी चूहे को पकड़ लिया है, जिसने बांध तोड़ा और शराब पी. आसन की ओर मुखातिब होकर उन्होंने कहा कि आपकी अनुमति हो तो उसे सदन में पेश किया जाये.
कांग्रेस व राजद के अन्य सदस्य भी चूहे को लेकर टिप्पणी करने लगे, इसी बीच सत्ता पक्ष से आवाज आयी कि भ्रष्टाचारी चूहा तो कब का पकड़ा जा चुका है और वो रांची जेल में बंद है. इतना सुनते ही सदन में बैठी पूर्व सीएम राबड़ी देवी उबल पड़ीं. उन्होंने कहा, भाजपा को अपना घर देखना चाहिए. लालू प्रसाद चूहा नहीं, शेर हैं. अगर हिम्मत है, तो बाहर निकाल कर देखो. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा यह नहीं देखती कि पीएम ने शादी कर पत्नी को छोड़ दिया. देश उनसे चल नहीं रहा है.
बिहार में भी गबन की लंबी फेहरिश्त है. बांध टूटता है तो कहा जाता है कि चूहा इसका जिम्मेदार है. मालखाने से शराब गायब होने पर भी चूहे पर आरोप मढ़े जाते हैं. उस समय सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद थे.
जैसे ही राजद के सुबोध राय ने चूहे को सजा देने को लेकर हंगामा शुरू किया, उसी दौरान सत्तारूढ़ दल की ओर से मुख्य सचेतक रजनीश कुमार सिंह ने कहा कि सभापति महोदय, इन्होंने सुबह से चूहे को बंद करके रखा है. इन पर एनिमल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाये.
वाद-विवाद के इस दौरान मुख्यमंत्री बिना कुछ कहे सदन से निकल कर चले गये. डाॅ रामचंद पूर्वे ने इस मामले को उठाने की कोशिश की तो कार्यकारी सभापति ने कहा, आप सीनियर सदस्य हैं, सदन चलने दीजिए. इसके पहले सदन के बाहर राजद के सदस्यों ने चूहे को लेकर हंगामा किया. विधान परिषद पोर्टिको में सुबोध राय ने पिंजड़े में बंद चूहे को दिखा कर कहा कि यह भ्रष्टाचारी चूहा है, इसे हमलोगों ने पकड़ लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










