Bihar Rain Alert: बिहार में 22 से 23 मार्च तक होगी ओलावृष्टि के साथ होगी भयंकर बारिश! IMD ने 26 जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 19 Mar 2025 4:15 AM

विज्ञापन

फोटो प्रतीकात्मक

Bihar Rain Alert: बिहार को लेकर मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 22 से 23 मार्च तक कई जिलों में तेज हवा चलने के साथ-साथ बारिश की भी प्रबल संभावना है. आइये जानते हैं बिहार के किन जिलों को लेकर पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम का मिजाज इस सप्ताह के अंत में पूरी तरह बदल जायेगा. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुमान के मुताबिक राज्य के अधिकांश जिलों में 22 से 23 मार्च तक बारिश का दौर रहेगा. इस दौरान तेज हवा चलने, ओलावृष्टि, मेघगर्जन और वज्रपात की भी संभावना है.

बिहार के इन 26 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग द्वारा 22 से 23 मार्च के लिए जारी पूर्वानुमान में मंगलवार बताया गया कि यहां के रोहतास, कैमूर, बक्सर, भोजपुर, पटना, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, खगड़िया, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, अरवल, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई और बांका में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग की चेतावनी

इन 6 जिलों में ओलावृष्टि की संभावना

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, अरवल और जहानाबाद जिले में 22 से 23 मार्च के दौरान ओलावृष्टि की प्रबल संभावना है. इससे फसल को नुकसान पहुंच सकता है.

किसान को मौसम विभाग की सलाह

बिहार में मौसम के बिगड़ने वाले पूर्वानुमान के बीच मौसम विभाग ने किसान को एहतियात बरतने की सलाह दी है. अपने अलर्ट में मौसम विभाग ने बताया, “उक्त मौसम के आलोक में किसान भाईयो को यह सलाह दी जाती है कि अपने कटे तथा खुले स्थान में रखे हुए खरीफ एवं रबी फसल को सुरक्षित स्थान पर भण्डारण करने की व्यवस्था कर लें ताकि पानी/नमी से फसल का बचाव हो सके. साथ ही रबी फसल के लिए ओलावृष्टि से बचाव के लिए उपरोक्त जिलों के लिए एहतियाती उपाय कर लें. इस मौसम के फसलों पर प्रभाव तथा निवारण के उपाय से सम्बंधित जानकारी भारत मौसम विभाग एवं राज्य के कृषि विज्ञान केंद्र के सहयोग से जारी होने वाले कृषि परामर्शदात्री बुलेटिन का अनुसरण कर सकते हैं.”

इसे भी पढ़ें: Patna News: पटना में 1 करोड़ की लूट, नवादा की ओर भागे अपराधी, जमीन रजिस्ट्री कराने आये थे लोग

पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक करने वाली बलूच लिबरेशन आर्मी की मांग क्या है, वे क्यों 1948 से ही कर रहे विद्रोह?

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन