Bihar Rain Alert: बिहार में पटना समेत 13 जिलों में अगले 3 घंटे होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

Rain In Jharkhand Today, AI Photo Only for Symbolism

Bihar Rain Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा है कि बिहार के 13 जिलों में अगले 3 घंटे के दौरान भारी बारिश होगी. आइये जानते है बिहार के किन जिलों में बारिश होने वाली है.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. गुरुवार सुबह से ही बिहार की राजधानी पटना समेत कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहा. रुक- रुककर बारिश हो रही है. पटना, अरवल और जहानाबाद में बारिश के कारण तापमान में गिरावट देखी गई. आइये जानते हैं बिहार के किन जिलों को लेकर येलो अलर्ट जारी हुआ है.

आपके शहर में

विज्ञापन
मौसम की तात्कालिक चेतावनी

बिहार के इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने समस्तीपुर, पटना, भोजपुर, औरंगाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात, हवा (हवा की गति 30-40 कि. मी. प्रति घंटे तक) हल्की वर्षा होने की संभावना जताई है.

मौसम विभाग की सलाह

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान में बताया कि इस मौसम को देखते हुए लोगों से आग्रह है कि वे सतर्क और सावधान रहें. यदि आप खुले में हो तो शीघ्रताशीघ्र किसी पक्के मकान की शरण लें. ऊँचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें. किसान अपने खेतों में न जाए एवं मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें.

इसे भी पढ़ें: Prabhat Khabar Exclusive: किसी भी स्कूल में नामांकित नहीं हैं भागलपुर के 5 प्रतिशत बच्चे, असर संस्था की सर्वेक्षण रिपोर्ट में हुआ खुलासा

पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक करने वाली बलूच लिबरेशन आर्मी की मांग क्या है, वे क्यों 1948 से ही कर रहे विद्रोह?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन