बिहार में स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनी से IAS संजीव हंस ने ली थी मर्सिडीज कार, एसवीयू ने कई और खुलासे किए

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 28 Sep 2024 8:24 AM

विज्ञापन

संजीव हंस (File)

IAS Sanjeev Hans: विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) के एफआइआर में आइएस अधिकारी संजीव हंस से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे किये गये हैं. एसवीयू की एफ़आइआर के अनुसार आइएएस संजीव हंस ने प्री पेड मीटर लगाने वाली कंपनी को काम देने के बदले घूस के तौर पर मर्सिडीज कार ली थी.

विज्ञापन

IAS Sanjeev Hans: विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) के एफआइआर में आइएस अधिकारी संजीव हंस से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे किये गये हैं. एसवीयू की एफ़आइआर के अनुसार आइएएस संजीव हंस ने प्री पेड मीटर लगाने वाली कंपनी को काम देने के बदले घूस के तौर पर मर्सिडीज कार ली थी. एसवीयू के अनुसार संजीव हंस के साले गुर बलतेज सिंह की फेसबुक एकाउंट पर इस कार के साथ उसकी पोज देते हुए फोटो भी मिली है.

मर्सिडिज कार वर्ष 2023 में खरीदी गयी थी. इस कार का निबंधन गुरुग्राम में रहने वाले तरुण राघव नाम के व्यक्ति के नाम पर है जो गुर बलतेज सिंह का दोस्त है. हैरत की बात यह है कि इस कार को वर्ष 2022 में झारखंड स्थित कंपनी एसके एंड संस इंटरप्राइजेज के नाम पर सबसे पहले खरीदी गयी, फिर इसे तरुण के नाम पर ट्रांसफर कर दिया गया.

Also Read: बिहार में एनकाउंटर से अब नहीं हिचकेंगे पुलिसकर्मी, DGP इन जगहों पर उतारने जा रहे स्पेशल टीम

एसवीयू के अनुसार इस बैंक खाते में ली गई थी घुस की राशि

एसवीयू के अनुसार गुलाब यादव ने वर्ष 2012 से 2020 के बीच पुणे के टायर कारोबारी देवेंद्र सिंह आनंद के ट्रेडिंग एकाउंट संख्या 603805021192 में कुल 4.59 करोड़ कैश जमा करवाया था. इसमें से 2.47 करोड़ बिहार के विभिन्न बैंकों से टायर कारोबारी के ट्रेडिंग खाते में जमा किये गये थे. दरसअल इडी ने 16 जुलाई, 2024 को पुणे में देवेंद्र सिंह आनंद के घर और दफ्तर पर छापेमारी की थी. इसमें एजेंसी को कई सबूत हाथ लगे थे. देवेेंद्र के दफ्तर से बरामद एक कागज पर गुलाब यादव द्वारा एक करोड़ कैश देने की बात लिखी हुई थी.

ये वीडियो भी देखें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन