प्यार में धोखा के बाद हुआ हाइ वोल्टेज ड्रामा
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 06 Jun 2020 12:36 AM
थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव में शुक्रवार की संध्या शादीशुदा प्रेमिका ने शादीशुदा प्रेमी के घर पर प्यार में धोखा को लेकर जमकर हंगामा किया.
बाढ़ : थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव में शुक्रवार की संध्या शादीशुदा प्रेमिका ने शादीशुदा प्रेमी के घर पर प्यार में धोखा को लेकर जमकर हंगामा किया. बाद में बाढ़ पुलिस मौके पर पहुंची. महिला और धोखेबाज प्रेमी के पिता को गाड़ी में बिठाकर थाना पहुंची.
घटना के मुताबिक एनटीपीसी थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति को दरकिनार कर दो बच्चे की मां होने के बावजूद दो बच्चे के पिता वाले प्रेमी से प्यार कर बैठी. प्रेमी एक साल तक प्यार में यौनशोषण करता रहा और बाद में शादी के नाम पर धोखा देकर प्रेम घर छोड़कर भाग गया.
प्रेमिका ने घर पर अपना अधिकार जताते हुए घंटों हाइवोल्टेज ड्रामा किया. बाद में बाढ़ पुलिस मौके पर पहुंचकर प्रेमी के पिता और प्रेमिका को अपने साथ आना लेकर पहुंची. पुलिस मामले की छानबीन करते हुए फरार प्रेमी को पकड़ने में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










