बिहार में MDM का अंडा झोला में भरकर घर ले जाते दिखे हेडमास्टर साहब, शिक्षा विभाग ने लिया बड़ा एक्शन

Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 17 Dec 2024 6:30 PM

विज्ञापन

अंडा चोरी करते गुरुजी

Bihar MDM News: बिहार के अंडा चोर गुरुजी के खिलाफ शिक्षा विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्रधानाध्यापक को 24 घंटे के अंदर निलंबन और प्राथमिक दर्ज कराने को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के वैशाली से पिछले दिनों MDM का अंडा चोरी करते हुए गुरुजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वायरल वीडियो में एक स्कूल के हेडमास्टर साहब मिड डे मील का अंडा झोला में भरकर घर ले जाते दिखे. वैशाली के जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर जांच टीम बनाकर वायरल वीडियो की जांच की गई तो मामला सही पाया गया, जिसके बाद शिक्षा विभाग ने बड़ा एक्शन ले लिया है.

शिक्षा विभाग ने लिया बड़ा एक्शन

वैशाली के जिला शिक्षा पदाधिकारी ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय, रिखर प्रखंड लालगंज के प्रधानाध्यापक को 24 घंटे के अंदर निलंबन और प्राथमिक दर्ज कराने को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है. डीईओ ने कहा है कि सही जवाब नहीं देने पर हेडमास्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. यह विभाग की छवि धूमिल होने के साथ-साथ सरकारी संसाधनों के गबन का मामला साबित होता है.

Also Read: Girlfriend को पत्नी बनने के लिए घर में किया था विद्रोह, अब अपने ही कमरे में दो बच्चों के पिता के साथ पकड़ा…

क्या है पूरा मामला

बतादें कि शिक्षा विभाग के द्वारा चल रही सतत निगरानी का असर देखने को मिल रहा है. ताजा मामला वैशाली के लालगंज इलाके से सामने आया है, जहां बीते दिनों स्कूल से अंडा झोले में भरकर घर ले जाते हुए प्रधानाध्यापक का ग्रामीणों ने विरोध किया था. ग्रामीणों का कहना था कि यह अंडा बच्चों को खाने के लिए आता है ना कि आपके घर पर ले जाने के लिए. हालांकि ग्रामीणों द्वारा किए गए विरोध के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी आए और लोगों को समझा बुझा कर चले गए. लेकिन, किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया था और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. फोटो और वीडियो अपलोड़ होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन