हस्त नक्षत्र व जयद् योग में चैत्र पूर्णिमा व हनुमान जयंती 12 को

Published by : MANISH LIFE Updated At : 11 Apr 2025 12:54 AM

विज्ञापन

सनातन धर्मावलबियों के सबसे पवित्र चैत्र मास की पूर्णिमा 12 अप्रैल यानी शनिवार को हस्त नक्षत्र एवं जयद् योग में मनायी जायेगी. इसी दिन दक्षिणी संप्रदाय के श्रद्धालु हनुमान जयंती (दक्षिणात्य) का पर्व मनायेंगे.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना. सनातन धर्मावलबियों के सबसे पवित्र चैत्र मास की पूर्णिमा 12 अप्रैल यानी शनिवार को हस्त नक्षत्र एवं जयद् योग में मनायी जायेगी. इसी दिन दक्षिणी संप्रदाय के श्रद्धालु हनुमान जयंती (दक्षिणात्य) का पर्व मनायेंगे. इस दिन व्रत की पूर्णिमा एवं स्नान-दान की पूर्णिमा के साथ शनिवार दिन होने से श्रीहरि विष्णु के साथ हनुमान जी की भी विधिवत पूजा होगी.

आचार्य राकेश झा ने बताया कि चैत्र पूर्णिमा हिन्दू नववर्ष की प्रथम पूर्णिमा होती है. चैत्र पूर्णिमा को मधु पूर्णम के नाम से भी जाना गया है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदी, तीर्थ में स्नान तथा दान-पुण्य करने से समस्त दुखों से छुटकारा मिलता है. इस दिन भगवान जनार्दन की पूजा से श्रद्धालुओं को सुख, धन और वैभव की प्राप्ति होती है. हनुमानजी के जन्मोत्सव पर श्रद्धालुओं ने उनके जैसा बल, बुद्धि, ज्ञान, कौशल का समावेश अपने व्यक्तित्व में समाहित करने के लिए प्रार्थना करेंगे.

घरों में होगी चालीसा पाठ : चैत्र पूर्णिमा एवं हनुमान जयंती होने से 12 अप्रैल को श्रद्धालु अपने घर एवं मंदिरों में हनुमान चालीस, बजरंग बाण, सुंदरकांड आदि का पाठ करेंगे. वहीं भगवान विष्णु के उपासक सत्यनारायण की कथा-पूजा करेंगे. पूजा की शुरुआत प्रत्यक्षदेव भगवान भास्कर को जलार्पण से करेंगे, क्योकि मान्यता है कि सूर्य के तेज में समस्त कष्टों को दूर करने की क्षमता विद्यमान है. हिन्दू धर्मावलबी हनुमान जी को तेल-सिंदूर का लेप, ध्वज दान, रोट प्रसाद का भोग अर्पण कर अपनी पूजा करेंगे.

चैत्र पूर्णिमा स्नान-दान व पूजा मुहूर्त

पूर्णिमा तिथि: पूरे दिन

शुभ योग मुहूर्त: प्रातः 7:06 से 8:41 बजे तक

अभिजित मुहूर्त: दोपहर 11:25 बजे से 12:16 बजे तक

चर-लाभ-अमृत मुहूर्त: दोपहर 11:50 बजे से शाम 04:35 बजे तक

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH LIFE

लेखक के बारे में

By MANISH LIFE

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन