Anupama: प्यार के लिए बगावत पर उतरी ईशानी, पाखी उठाएगी चौंकाने वाला कदम

Updated:
विज्ञापन

अनुपमा, फोटो- इंस्टाग्राम

Anupama: सीरियल में दिखाया जाएगा कि ईशानी, बंकू से शादी करने का फैसला सुनाती है, जबकि पाखी इस रिश्ते का कड़ा विरोध करती है. अनुपमा, ईशानी के भविष्य को लेकर परेशान हो जाती है.

विज्ञापन

Anupama: सीरियल अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पाखी, अनु से कहती है कि वह अपनी बेटी ईशानी के लिए एक अमीर लड़का चाहती है. पाखी का मानना है कि शादी के साथ-साथ सामाजिक हैसियत और आर्थिक सुरक्षा भी बहुत जरूरी होती है. वह सवाल उठाती है कि बंकू, ईशानी को वह जिंदगी कैसे दे पाएगा जिसकी उसे आदत है. ईशानी अपनी मां की बात मानने को तैयार नहीं होती. वह कहती है कि प्यार और साथ सबसे ज्यादा मायने रखते हैं.

विज्ञापन

परिवार में बढ़ा तनाव

दूसरी तरफ वसुंधरा, राही और परी को ईशानी और बंकू के रिश्ते के बारे में बताती है. वह इस रिश्ते का विरोध करते हुए कहती है कि परिवार को इस मामले से दूरी बनाकर रखनी चाहिए. इसी बीच गौतम, अंश और प्रेरणा के बारे में भी जानकारी देता है, जिससे परिवार के भीतर चल रही परेशानियां और बढ़ जाती हैं. उधर बंकू खुद को इस स्थिति के लिए जिम्मेदार मानता है. वह दिग्विजय से कहता है कि उसकी वजह से अनुपमा, ईशानी और पूरा परिवार मुश्किलों में पड़ गया है. हालांकि दिग्विजय उसे समझाते हुए कहता है कि प्यार के साथ जिम्मेदारी भी आती है और उसे कोई जल्दबाजी वाला फैसला नहीं लेना चाहिए.

ईशानी ने परिवार के सामने रखी अपनी बात

अंश जब ईशानी से उसके फैसले के बारे में पूछता है तो वह खुलकर अपने प्यार का इजहार करती है.वह कहती है कि वह बंकू के साथ अपना भविष्य बनाना चाहती है. हालांकि वह यह भी साफ करती है कि फिलहाल उसे शादी की जल्दी नहीं है और वह परिवार की मंजूरी का इंतजार करेगी. आने वाले एपिसोड में अनुपमा, लीला से कहेगी कि वह पूरी बात सुने बिना कोई प्रतिक्रिया न दें. वहीं पाखी कहती है कि जब तक वह जिंदा है, ईशानी और बंकू की शादी नहीं होने देगी. दूसरी तरफ वसुंधरा, राही, ख्याति और परितोष के साथ शाह हाउस पहुंचती है.

यह भी पढ़ें- Anupama: नौकर से प्यार कर बैठेगी ईशानी, सबके सामने करेगी रिश्ते का ऐलान, पाखी ने बेटी को घर से निकाला

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola