Expressway In Bihar: बिहार के 8 जिलों से गुजरने वाले एक्सप्रेसवे का कहां तक पहुंचा है काम? यहां जानिये पूरा अपडेट

सांकेतिक तस्वीर
Expressway In Bihar: गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे बिहार के आठ जिलों से गुजरने वाला है. इसे लेकर जमीन अधिग्रहण का काम किया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, इस एक्सप्रेसवे के लिये पूर्वी चंपारण जिले में लगभग 491.12 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण किया जायेगा.
Expressway In Bihar: बिहार में चुनाव खत्म होते ही एक बार फिर सड़क और पुलों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है. ऐसे में गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य में भी तेजी ला दी गई है. यह एक्सप्रेसवे राज्य के 8 जिलों से होकर गुजरेगा. इसके लिये प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई है. जानकारी के मुताबिक, बिहार में पूर्वी चंपारण में पहाड़पुर से यह एक्सप्रेसवे शुरू होगा.
पूर्वी चंपारण में जमीन अधिग्रहण का काम शुरू
जानकारी के मुताबिक, पूर्वी चंपारण जिले में जमीन अधिग्रहण का काम शुरू कर दिया गया है. जिले में लगभग 491.12 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित किया जायेगा, जिसको लेकर तेजी से काम किया जा रहा है. साथ ही यह एक्सप्रेसवे करीब 56 गांवों से होकर गुजरेगा और यह सिक्स लेन वाला होगा. पूर्वी चंपारण के बाद यह शिवहर जिले में प्रवेश करेगा. इसके बनने से बिहार और यूपी के बीच लोगों के लिये आना-जाना आसान हो सकेगा.
एक्सप्रेसवे के बनने से होंगे ये फायदे
इस एक्सप्रेसवे को लेकर खास बात यह भी है कि यह एक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे होगा. यानी कि यह घनी आबादी वाले इलाके से अलग होगा. जिसके कारण जमीन अधिग्रहण में किसी तरह की परेशानी नहीं हो सकेगी. इसके साथ ही यह एक्सप्रेसवे जिस भी रास्ते से गुजरेगा, वहां का विकास संभव हो सकेगा. लोगों के लिये रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकेंगे. इसके अलावा उस इलाके की आर्थिक स्थिति भी अच्छी हो सकेगी.
बिहार के इन आठ जिलों से गुजरेगा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे
दरअसल, गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज से होकर गुजरेगा. इसके बनने से ये सभी 8 जिले आसानी से कनेक्ट हो सकेंगे. लोगों को सफर में कम समय लगेगा. इसके अलावा सिलीगुड़ी और गोरखपुर के बीच की दूरी 600 किलोमीटर से भी कम रह जायेगी. इस एक्सप्रेसवे के निर्माण में खर्च की बात करें तो लगभग 32000 करोड़ की राशि लगने की संभावना जताई गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










