Bihar News: बिहार में रोजगार की होने वाली है भरमार, ऊर्जा, टेक्सटाइल के अलावा इन सेक्टरों में करोड़ों रुपये होंगे इनवेस्ट

Edited by Preeti Dayal
Updated:
विज्ञापन

उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल

Bihar News: बिहार में रोजगार की भरमार होने वाली है. दरअसल, ऊर्जा, टेक्सटाइल के अलावा कई अन्य सेक्टरों में करोड़ों रुपये इनवेस्ट होने वाले हैं. जानकारी के मुताबिक, स्टेट इन्वेस्टमेंट प्रमोशन बोर्ड के माध्यम से एक लाख करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव मिला है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार में नई सरकार के गठन के बाद विकास कार्यों में तेजी ला दी गई है. ऐसे में बिहार में अब जल्द ही रोजगार की भरमार होने वाली है. ऊर्जा, इंजीनियरिंग, टेक्सटाइल के अलावा अन्य सेक्टरों में करोड़ों रुपये इनवेस्ट होने वाले हैं. बिहार के उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल की माने तो, स्टेट इन्वेस्टमेंट प्रमोशन बोर्ड के माध्यम से एक लाख करोड़ के निवेश का प्रस्ताव मिला है.

अलग-अलग जिलों में खोली जायेंगी फैक्ट्रियां

मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने यह भी कहा कि बिहार के अलग-अलग जिलों में फैक्ट्रियां खुलने से लोगों के लिए रोजगार के ज्यादा से ज्यादा अवसर उपलब्ध होंगे. दरअसल, दिलीप जायसवाल ने उद्योग भवन में समीक्षा बैठक की. इस दौरान उद्योग मंत्री ने रोजगार, एमएसएमई, पीएम विश्वकर्मा, औद्योगिक निवेश, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के अलावा भी अन्य योजनाओं को लेकर जानकारी ली.

उद्योग मंत्री ने अधिकारियों से ली जानकारी

उद्योग मंत्री ने समीक्षा बैठक के दौरान मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क, आईएमसी गयाजी, मेगा फूड पार्क को लेकर बातचीत की कि इससे लोगों को क्या कुछ फायदा होने वाला है. दिलीप जायसवाल ने अधिकारियों को आदेश दिया है कि अलग-अलग योजनाओं के जरिये बिहार में लोगों के लिये रोजगार उपलब्ध कराई जाए. इसके अलावा खासकर युवाओं को ट्रेनिंग, वित्तीय सहायता और बाजार को लेकर जानकारियां दी जाए.

बिहार सरकार ने एक करोड़ नौकरी-रोजगार का रखा लक्ष्य

दरअसल, बिहार में 2025 से लेकर 2030 तक एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य बिहार सरकार की तरफ से रखा गया है. जिसे लेकर बिहार सरकार की तरफ से तैयारियां शुरू कर दी गई है. विपक्ष की तरफ से अक्सर रोजगार का मुद्दा उठाया जाता है. बिहार से लोगों के पलायन को लेकर बिहार सरकार कई बार विपक्ष के घेरे में रहती है. ऐसे में इस बार एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य पूरा करने पर सरकार जुट गई है.

Also Read: RJD के ‘हार की फाइल’ खुली! या दबा ही रह जाएगा सच? आंतरिक रिपोर्टें धूल फांक रहीं, समीक्षा बैठक पर उठे सवाल

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन