बिहार सरकार का दावा, पेट्रोल, डीजल और पीएनजी का पर्याप्त स्टॉक, बिना रुकावट होगी सिलेंडर की होम डिलीवरी
बैठक करते अधिकारी
LPG Crisis: बिहार सरकार ने राज्य में ऊर्जा संकट की अफवाहों और गैस की कालाबाजारी को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए हैं. विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिलों में कंट्रोल रूम बनाने, अवैध भंडारण पर छापेमारी करने और सोशल मीडिया पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं. राज्य में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है.
LPG Crisis: बिहार में रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता को लेकर चल रही तमाम चर्चाओं के बीच आज नीतीश सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि राज्य में ईंधन की कोई कमी नहीं है. विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह ने राज्य के सभी डीएम और एसपी के साथ एक हाई-लेवल मीटिंग की. इसमें कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने का निर्देश दिया गया.
कालाबाजारी और अवैध इस्तेमाल पर लगेगी रोक
बैठक में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर का कमर्शियल उपयोग (होटलों या दुकानों में) पूरी तरह प्रतिबंधित किया जाए. सभी जिलों में विशेष अभियान चलाकर गैस एजेंसियों और गोदामों की नियमित जांच होगी. अगर कहीं भी निर्धारित दाम से ज्यादा वसूली या अवैध भंडारण पाया गया, तो तुरंत एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी.
सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर
बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने सभी एसपी को निर्देश दिया है कि सोशल मीडिया पर गैस की किल्लत को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें. उन्होंने कहा कि स्थिति को बिगाड़ने की कोशिश करने वाले तत्वों के खिलाफ पुलिस तुरंत एक्शन लेगी. जनता की सुविधा के लिए हर जिले में एक कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा जहां लोग अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे.
नहीं चाहिए अब OTP
इंडियन ऑयल के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ने बताया कि कुछ तकनीकी दिक्कतों के कारण फिलहाल सिलेंडर डिलीवरी के लिए अनिवार्य ओटीपी की व्यवस्था को रोक दिया गया है. यानी अब आपको ओटीपी के चक्कर में डिलीवरी के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
पैनिक न करें, स्टॉक पूरा है
पेट्रोलियम कंपनियों ने भरोसा दिलाया है कि बिहार और झारखंड के लिए गैस, पेट्रोल, डीजल और पीएनजी (PNG) की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है. सरकार ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी तरह की पैनिक बुकिंग या जमा न करें. प्रशासन और पुलिस की टीमें कॉर्डिनेशन के साथ काम कर रही हैं ताकि आम आदमी की रसोई तक गैस समय पर पहुंच सके.
इसे भी पढ़ें: पटना में बिना गैस दिए ही भेज दिया डिलीवरी सक्सेसफुल का मैसेज, डिलीवरी बॉय पर हुई FIR
पटना से सुपौल तक गैस सप्लाई पर डीएम सख्त, अफसरों की छुट्टियां रद्द, गड़बड़ी करने वाले नपेंगे
पूर्णिया में बोले सीएम नीतीश, अगले 5 साल में 1 करोड़ युवाओं को मिलेगी नौकरी और रोजगार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










