पटना में फटी गैस पाइपलाइन, गंध से मची अफरातफरी, बड़ी दुर्घटना टली

फाइल फोटो
Patna News: मंगलवार को महुआ बाग रोड में भरत गैस एजेंसी के पास विद्युत टांसफार्मर लगाने के लिए अर्थ तार गाड़ने के दौरान डील मशीन से छेद करने पर अंदर ग्राउंड सीएनजी (पाइप नेचुरल गैस) की पाइपलाइन में लीकेज हो गई.
Patna News: पटना जिला के दानापुर के रूपसपुर थाना क्षेत्र के महुआ बाग के पास सड़क किनारे गैस पाइपलाइन लीकेज होने से अफरातफरी मच गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने सतर्कता के चलते मार्ग पर कुछ समय के लिए वाहनों का आवागमन बंद करा दिया. घटना की जानकारी मिलते ही गेल इंडिया के कर्मी मौके पर पहुंच गए और गैस की सप्लाई को बंद किया.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई रेस्क्यू टीम
सप्लाई बंद होने के बाद आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली. गैस के लिकेज होने से आसपास के लोगों में अफरातफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलने पर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए. घटना की सूचना मिलते ही गेल इंडिया की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई और पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया. प्रशासन भी सतर्क हो गया है और किसी भी अनहोनी से बचने के लिए सुरक्षा उपाय अपनाए जा रहे हैं.

उठाया जा रहा हरसंभव कदम
लीकेज की सूचना स्थानीय निवासी एसके यादव जो लेबर विभाग के पूर्व चेयरमैन हैं उन्होंने पुलिस और फायर सेफ्टी को सूचना दी. उन्होंने दोनों से जल्द से जल्द पाइपलाइन की मरम्मत और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है. अधिकारियों ने बताया कि स्थिति पर काबू पाने के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं. गेल इंडिया इंजीनियर अविनाश कुमार ने बताया गैस लिकेज को रेस्क्यू टीम ने युद्ध स्तर पर मरम्मत कार्य कर लिंकेज को ठीक कर लिया गया है. ग्राउंड केबल कटने से डेढ़ घंटे तक बिजली गुल रही. इसके अलावा नरिया, लंका, आदित्यनगर सहित कई अन्य इलाकों में भी बिजली गुल होने की वजह से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी.
पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: तेलंगाना टनल में फंसे संतोष साहू के गांव से ग्राउंड रिपोर्ट : पत्नी बोली- उनके सिवा कमाने वाला कोई नहीं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










