राज्य के 106 एफआरयू अस्पतालों में फ्री सिजेरियन ऑपरेशन की सुविधा बहाल

Updated:
विज्ञापन
राज्य के 106 एफआरयू अस्पतालों में फ्री सिजेरियन ऑपरेशन की सुविधा बहाल

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा है कि राज्य में एफआरयू (फर्स्ट रेफरल यूनिट) अस्पतालों की संख्या में और वृद्धि करना सरकार की प्राथमिकता है.

विज्ञापन

बोर्ड पर मुफ्त में डिलिवरी ऑपरेशन लिखने का दिया गया है निर्देश

संवाददाता,पटना

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा है कि राज्य में एफआरयू (फर्स्ट रेफरल यूनिट) अस्पतालों की संख्या में और वृद्धि करना सरकार की प्राथमिकता है. सेवाएं देने वाले एफआरयू अस्पतालों में सिजेरियन प्रसव को लेकर सुविधाओं को मजबूत भी किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि राज्य में अगस्त 2024 से दिसंबर 2024 के बीच राज्य में सेवाओं के विस्तार को लेकर एफआरयू अस्पतालों की संख्या वृद्धि की गयी है. अगस्त 2024 में 69 सेवा देनेवाले एफआरयू अस्पताल थे, जिनकी संख्या मार्च 2025 तक बढ़ कर 106 हो गयी है. इन अस्पतालों में मुफ्त में सिजेरियन ऑपरेशन किये जा रहे हैं. श्री पांडेय ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा मानक के अनुरूप प्रत्येक एफआरयू पर पांच से 10 सिजेरियन प्रसव कराने पर जोर दिया जा रहा है . यहां पर किसी भी आपात स्थिति में माताओं और नवजातों को सुरक्षित रखा जा सके . एफआरयू अस्पतालों में रात्रि में सिजेरियन डिलिवरी की सुविधा को स्वास्थ्य विभाग बेहतर करने का प्रयास कर रहा है. जिलों के सिविल सर्जन एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक रात्रि में सिजेरियन प्रसव बढ़ाने के लिए सुधारात्मक कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है. आम-जनों को एफआरयू की सेवाओं के बारे में अवगत कराने का प्रयास किया जा रहा है. इसके लिए सभी जिला अस्पतालों में सूचनात्मक बोर्ड लगाने का निर्देश दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन