बिहटा में चोरी की कार से शराब ढोते चार धंधेबाज गिरफ्तार
Published by : VIPIN PRAKASH YADAV Updated At : 03 Aug 2025 12:55 AM
patna news: बिहटा. पुलिस ने शनिवार को पथलौटिया मध्य विद्यालय के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से भारी मात्रा में शराब बरामद की.
बिहटा. पुलिस ने शनिवार को पथलौटिया मध्य विद्यालय के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से भारी मात्रा में शराब बरामद की. जांच में सामने आया कि कार चोरी की है और उसका नंबर प्लेट बदला गया था. पुलिस ने मौके से चार शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है. जिनमें पथलौटिया निवासी विशाल कुमार, जिप्पू कुमार उर्फ पन्नी, कटेसर निवासी विक्की विश्वकर्मा और डोरीगंज (छपरा) निवासी बिट्टू कुमार शामिल हैं. पुलिस ने कार को जब्त कर आरोपियों से पूछताछ कर छानबीन कर रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह गिरोह लंबे समय से चोरी की गाड़ियों से शराब तस्करी में संलिप्त था.
मसौढ़ी. सौ लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
मसौढ़ी. मसौढ़ी आबकारी पुलिस ने गुप्त सूचना पर शनिवार को एक शराब तस्कर को पुनपुन सुरक्षा बांध के पास उस वक्त गिरफ्तार कर लिया जब वह अपनी स्कूटी से शराब लेकर जा रहा था. बरामद शराब की मात्रा सौ लीटर थी. आबकारी अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार थक्का पटना सिटी मालसलामी का रहने वाला भोला कुमार है और वह पुनपुन के पिपरा थाना स्थित बेहरामा चकिया से शराब लेकर पटना जा रहा था. तभी पुलिस ने पकड़ लिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










